---विज्ञापन---
बॉर्डर 2 की इस हीरोइन ने शादी से पहले ही करवा लिए थे एग फ्रीज, इसलिए उठाया था ये कदम

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म में शामिल इस एक्ट्रेस ने बॉर्डर 2 में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं. इसके लिए हसीना को 4 महीने तक काम से दूरी भी बनानी पड़ी थी.

हम बात कर रहे हैं बॉर्डर 2 में सनी की पत्नी का रोल करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह हैं की, जिन्होंने शादी से पहले ही अपने एग फ्रीज करवाए हैं. इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात भी की थी. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एग फ्रीज करने का प्रोसेस भी बताया.

मोना सिंह बताती हैं कि, हमारे फैमिली गायनेकॉलोजिस्ट डिनर के लिए अपनी वाइफ के साथ घर पर आए और मेरे पेरेंट्स और मुझे एग फ्रीज करने के बारे में सोचने को कहा. क्योंकि हां वक्त बीत रहा है और अगर आप अगले 5 साल शादी नहीं करना चाहते तो आपके पास ये होना चाहिए. आपको अपने एग फ्रीज करवाने चाहिए और जब भी आपको बच्चा चाहिए होगा आप उस पर निर्भर रह सकते हैं. तो मैं तैयार थी. यह सेंस वाली बात थी.

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने डॉक्टर से इसके बारे में सारी जानकारी ली. उन्होंने कहा, 3 से 6 महीने लगभग और शायद यह कभी थोड़ा पेनफुल हो सकता है क्योंकि आप बहुत सारे मूड स्विंग्स से गुजरते हैं. आपकी बॉडी चेंज होती है और थोड़े से हॉर्मोन इंजेक्ट किए जाते हैं. कुछ दिन आपको ब्लोटिंग होगी. कुछ दिन आपको अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं होगा. लेकिन यह सिर्फ 3 से 6 महीने की बात है.

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, आप इसे एक बार करें और फिर इसके बारे में भूल जाएं और फिर जब चाहें शादी करें, कोई प्रेशर नहीं. कम से कम आप बच्चे के लिए गलत आदमी से शादी तो नहीं कर रही हैं.

आगे इसके बारे में बताते हुए मोना सिंह ने कहा, मेरी मां और मैं सारे टेस्ट के लिए गए थे और मैंने ये सब पुणे में करवाया. इसके लिए एक्ट्रेस ने करियर से भी ब्रेक लिया. इसमें करीब 4 महीने लगे. एक्ट्रेस ने भी बताया कि पहले महंगा था. लेकिन अब नहीं.