Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

2 घंटे 34 मिनट की फिल्म, जिसकी पूरी शूटिंग रात में हुई, जीते कुल 49 अवॉर्ड

इस मूवी को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म को पहले दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी ने रिजेक्ट कर दिया था. बाद में ये फिल्म आलिया भट्ट की झोली में आई गई और जबरदस्त हिट हुई. करीब 100 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने कुल 49 अवॉर्ड्स जीते.

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जिनकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. आज हम आपको उनकी एक बड़ी दिलचस्प चर्चित फिल्म के बारे में बता रहे हैं. साल 2022 में आई इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

हम बात कर रहे हैं साल 2022 में आई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं. वहीं पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसे कुल 49 अवॉर्ड भी मिले. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. इस फिल्म की खूब चर्चा हुई.

इस फिल्म की पूरी कहानी आलिया भट्ट के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें शांतनु महेशवरी, विजय राज, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन जैसे सितारे भी नजर आए थे. इसकी कहानी मशहूर माफिया सरगना गंगूबाई काठियावाड़ी की गाथा पर आधारित थी, जिसे उसके प्रेमी ने महज 500 रुपये में एक वेश्यालय में बेच दिया था.

आईएमडीबी के अनुसार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग पूरी तरह से रात में की गई थी, क्योंकि कहानी के अनुसार दिन में शूटिंग संभव नहीं थी. फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 132.01 करोड़ रुपये की कमाई की. आईएमडीबी के अनुसार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कुल 49 अवॉर्ड जीते.

First published on: Mar 08, 2026 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.