---विज्ञापन---
32 करोड़ में बनी बॉलीवुड की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर किया 456 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन

अक्सर बॉलीवुड में बड़ी स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट वाली फिल्में ही चर्चा में रहती हैं, लेकिन 2018 में आई फिल्म ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की एक्टिंग काफी जबरदस्त है. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की कि दिग्गज कलाकार भी हैरान रह गए. मात्र 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में 'दृश्यम' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.

'अंधाधुन' (Andhadhun)- कम बजट में बड़ा धमाका करने वाली इस मूवी का नाम 'अंधाधुन' है, जिसे बहुत ही कम बजट में बनाया गया था. दरअसलइस फिल्म को बनाने में केवल 32 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन जब यह रिलीज हुई, तो इसने अपनी कहानी के दम पर ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच लिया. फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों (खासकर चीन) में भी जबरदस्त बिजनेस किया और कुल 456 करोड़ रुपये की बम्पर कमाई की.

'दृश्यम' को भी पछाड़ा- सस्पेंस थ्रिलर के मामले में 'दृश्यम' को एक बेंचमार्क माना जाता है, लेकिन 'अंधाधुन' ने कमाई के मामले में इसे भी पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का कलेक्शन 'दृश्यम' की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा रहा. फिल्म की अनूठी कहानी और क्लाइमेक्स ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

आयुष्मान खुराना का करियर टर्निंग पॉइंट- इस फिल्म ने आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की कतार में खड़ा कर दिया. एक अंधे पियानो वादक का किरदार उन्होंने इतनी बखूबी निभाया कि उन्हें इस फिल्म के लिए 'नेशनल अवार्ड' से नवाजा गया. फिल्म में उनके साथ तब्बू की नेगेटिव भूमिका ने भी लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे.

चीन में छप्परफाड़ कमाई- फिल्म की कुल कमाई में चीन के बाजार का बहुत बड़ा हाथ था. भारतीय सस्पेंस फिल्मों को चीन में बहुत पसंद किया जाता है और 'अंधाधुन' ने वहां की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. इसी वजह से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 450 करोड़ के पार पहुंच सका, जो किसी भी कम बजट की फिल्म के लिए एक सपना जैसा है.

साउथ में भी रहा जलवा- 'अंधाधुन' की कहानी इतनी दमदार थी कि साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी इसकी भारी मांग रही. इस फिल्म का तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रीमेक बनाया गया. साउथ में भी ऑडियंस ने इस कहानी को उतना ही प्यार दिया, जितना हिंदी भाषी ऑडियंस ने दिया था.