---विज्ञापन---

59 साल से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं ये एक्ट्रेस, शाहरुख, आमिर और सलमान तक को दे चुकी हैं मां का प्यार

Bollywood Actress Birthday: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे होते हैं जो एक समय पर टॉप रहते हैं और कुछ समय बाद उनका स्टारडम खत्म हो जाता है, लेकिन इसी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स भी हैं जो सदाबहार हैं. ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम आज बताने वाले हैं. ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में 59 साल से हैं और शाहरुख, आमिर और सलमान तक को मां का प्यार दे चुकी हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम फरीदा जलाल है. फरीदा का जन्म बॉम्बे में 18 मई 1950 को हुआ. उन्होंने महज 10 साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी.

फरीदा जलाल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1967 में आई फिल्म 'तकदीर' से की. इस बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा, फिल्म में लोगों को फरीदा का काम भी काफी पसंद आया.

फरीदा जलाल ने 1970 से लेकर 80 के दशक तक फिल्मों में लीड एक्ट्रेस से लेकर सपोर्टिंग रोल तक निभाए, जिसमें 'आराधना', 'पारस' और 'मेहंदी' जैसी फिल्में शामिल हैं.

फरीदा जलाल के लिए 90 का दशक भी कमाल का रहा, जहां उन्होंने फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'राजा हिंदुस्तानी', 'चोरी चोरी चुपके चपके' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उन्होंने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को मां का प्यार दिया.

फरीदा जलाल ने फिल्म के अलावा टीवी पर कई हिट सीरियल्स दिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर 'शरारत' सीरियल था. इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

First published on: Mar 14, 2026 07:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.