---विज्ञापन---

सलमान खान की हीरोइन, जिसके रह चुके हैं 11 अफेयर, फिर भी 50 की उम्र में बैठी है कुंवारी

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना से मिलवा रहे हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बॉलीवुड की इस हसीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. सलमान खान संग एक्ट्रेस की जोड़ी जमकर पसंद की गई. वहीं हसीना 11 अफेयर रह चुके हैं. लेकिन अबतक एक्ट्रेस ने शादी नहीं रचाई.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की हसीना अदाकारा सुष्मिता सेन की, जो अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वैसे तो सुष्मिता 24 साल की उम्र में ही मां बन गईं, लेकिन एक्ट्रेस ने आजतक शादी नहीं रचाई है. एक्ट्रेस के 11 अफेयर रहे हैं, फिर भी वो 50 की उम्र में सिंगल हैं.

फिल्मी दुनिया में सुष्मिता की एक अलग ही पहचान हैं. आज भी दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. एक्टिंग की दुनिया में आज भी एक्ट्रेस ने अपने पांव जमाए रखे हैं. साल 1994 में मिस यूनिर्वस बनी सुष्मिता सेन रातोंरात स्टार बन गई थीं.

करियर में सुष्मिता सेन संग ने बीवी नंबर 1, मैं हूं ना, आंखें और मैंने प्यार क्यों किया जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. फिल्म बीवी नंबर 1 में सलमान खान संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रही हैं.

सबसे पहले उनका नाम रजत तारा से जुड़ा. रजत ने सुष्मिता के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी. फिर उनकी जिंदगी में विक्रम भट्ट आए. हालांकि ये डेटिंग ज्यादा दिनों के लिए नहीं थी, उनका ये प्यार अधुरा रह गया. इसके बाद एक्ट्रेस का नाम 8 साल बड़े संजय नारंग संग भी जुड़ा. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

वहीं बाद में एक्ट्रेस का नाम रणदीप हुड्डा संग जुड़ा. इसके अलावा उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, इम्तियाज खत्री, बंटी सजदेह, ऋतिक भसीन, मुदस्सर अजीज और ललित मोदी के साथ सुष्मिता नाम जुड़ा.

इसके बाद एक्ट्रेस की जिदंगी में रोहमन शॉल की एंट्री हुई. लेकिन रोहमन संग रिश्ते से पहले ललित मोदी संग उनकी फोटो सोशनल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इन फोटोज को लेकर काफी हंगामा मचा था.

First published on: Mar 26, 2026 09:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.