Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

इस हसीना ने फिल्मों में किया ब्लॉकबस्टर डेब्यू, 30 साल के करियर में दी कई हिट फिल्में, फिर 6 साल बड़े प्रोड्यूसर से कर ली शादी

Bollywood Actress Birthday Special: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो फिल्मों में कदम रखते ही इंडस्ट्री हिट हो जाती हैं. ऐसी एक एक्ट्रेस के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर के साथ की. इस एक्ट्रेस ने अपने 30 साल के लंबे में कई हिट फिल्में दी हैं. सालों तक एक्टिंग करने बाद इस एक्ट्रेस ने 6 साल बड़े प्रोड्यूसर शादी कर ली.

आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि रानी मुखर्जी हैं, जिन्हें हाल ही में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है. उन्हें अवॉर्ड फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए दिया गया था.

रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ. रानी मुखर्जी खुद एक फिल्मी परिवार से आती हैं. उनके पिता राम मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर थे और उनकी मां कृष्णा मुखर्जी एक पूर्व सिंगर हैं.

रानी मुखर्जी को डायरेक्टर सलीम खान साल 1994 में आई अपनी फिल्म 'आ गले लग जा' में लेना चाहते थे, लेकिन उनके पिता इतनी कम उम्र में रानी के फिल्मी करियर के पक्ष में नहीं थे.

रानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राम मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'बियर फूल' से की थी, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. इसके बाद रानी ने इसी साल आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा.

इसके बाद रानी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने 30 साल के एक्टिंग करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिसमें उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार पर्दे पर निभाए.

इसके बाद साल 2014 में इटली में एक प्राइवेट समारोह में रानी मुखर्जी ने खुद से 6 साल बड़े प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली. इसके बाद रानी ने नए बेटी को जन्म दिया.

First published on: Mar 21, 2026 09:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.