Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

सुपरस्टार एक्ट्रेस ने 20 सालों तक नहीं देखी अपनी मां की शक्ल, 50 के दशक में जीता था मिस इंडिया का खिताब

बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत और हसीन अदाकारा, जिसने 20 साल अपनी मां से बात नहीं की. मां को कोर्ट तक के चक्कर लगवाए. जी हां आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जिनकी मां खुद एक एक्ट्रेस थीं. इसलिए वो भी मां की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. लेकिन बाद में मां-बेटी के रिश्तों में कड़वाहट आ गई.

हम बात कर रहे हैं इंडियन सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा और 50-60 के दशक की सुपरस्टार नूतन के बारे में, जिन्होंने 1951 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. नूतन जी ने 50 से 60 के दशक के कई सुपरस्टार संग काम किया था.

नूतन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी गईं. उनकी सौम्यता और सादगी का हर कोई दीवाना था. नूतन को उनकी मां ने फिल्मों में लॉन्च किया था. लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. मामला कोर्ट तक पहुंच गया. नूतन की मां शोभना खुद एक एक्ट्रेस थीं . इसलिए नूतन भी मां की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं.

दरअसल शोभना पिक्चर्स बैनर तले ही नूतन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म प्रोडक्शन का सारा हिसाब-किताब नूतन की मां के हाथ में था और एक्ट्रेस इसमें कभी कोई दखलअंदाजी नहीं करती थीं.

ऐसे में जब नूतन के घर बकाया टैक्स चुकाने के चलते इनकम टैक्स का लेटर पहुंचा, तो शोभना ने टैक्स का पैसा नूतन से चुकाने को कहा. मगर नूतन ने कहा कि वो सिर्फ अपने हिस्से का टैक्स चुकाएंगी. नूतन ने कहा था, फिल्मों से जो भी कमाई होती है, वो सारी कंपनी को जाती है. फिर भला मैं कैसे टैक्स भर सकती हूं'.

इसी को लेकर नूतन आगबबूला हो गईं और अपनी से सारे रिश्ते खत्म कर लिए. इसके बाद अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस केस के बाद नूतन फिर कभी अपनी मां के पास नहीं गई और ना ही उनसे कोई रिश्ता बढ़ाया.

First published on: Mar 08, 2026 03:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.