---विज्ञापन---

एक दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करता था ये बॉलीवुड एक्टर, कपड़े बदलने तक का नहीं मिलता था समय

साल 1992 में फिल्म 'बलवान' से कदम रखने वाले सुनील शेट्टी 90 के दशक के वो सुपरस्टार थे, जिनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी. डेब्यू से पहले ही 40 फिल्में साइन करने वाले सुनील एक दिन में 3-3 फिल्मों की शूटिंग करते थे. आलम यह था कि उनके पास कपड़े बदलने तक का समय नहीं होता था. हालांकि, साल 2012 में जब वे अपने करियर के टॉप पर थे, तब अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली.

एक दिन में 3 फिल्में और शर्ट बदलकर शूटिंग- सुनील शेट्टी ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वे इतने व्यस्त थे कि एक दिन में तीन-तीन अलग-अलग फिल्मों के सेट पर जाते थे. उनके पास जींस बदलने तक की फुर्सत नहीं होती थी, इसलिए वे सिर्फ शर्ट बदलते और दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देते थे. उनकी इस मेहनत ने ही उन्हें 90 के दशक का 'एक्शन किंग' बनाया था.

पिता के लिए छोड़ दिया 'बॉलीवुड का सिंहासन'- 2012 के बाद जब अक्षय और शाहरुख जैसे सितारे आगे बढ़ रहे थे, तब सुनील शेट्टी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया. वजह थी उनके पिता की खराब सेहत. सुनील ने बताया कि वे अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहते थे. 2017 में पिता के निधन के बाद जब उन्होंने वापसी की कोशिश की, तो उन्हें वैसी फिल्में नहीं मिलीं जैसी वे चाहते थे. अगर वे 5 साल दूर नहीं होते, तो आज बॉक्स ऑफिस के समीकरण कुछ और होते.

9 साल की उम्र में वेटर का काम- सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी की कहानी बेहद भावुक है. महज 9 साल की उम्र में वे अपनी माँमां और तीन बहनों की जिम्मेदारी उठाने के लिए मुंबई भाग आए थे. उन्होंने एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में टेबल साफ करने का काम शुरू किया. सुनील बताते हैं कि उनके पिता इतने छोटे थे कि एक पूरी टेबल साफ करने के लिए उन्हें उसके चारों तरफ चार बार घूमना पड़ता था.

चावल की बोरी पर सोने से रेस्टोरेंट मालिक बनने तक का सफर- संघर्ष के दिनों में वीरप्पा शेट्टी के पास सोने के लिए बिस्तर तक नहीं था, वे चावल की बोरियों पर सोया करते थे. लेकिन अपनी ईमानदारी और मेहनत से वे वेटर से मैनेजर बने. अंत में, जिस मालिक के पास उन्होंने काम शुरू किया था, उन्हीं से उन्होंने वो तीन रेस्टोरेंट और बिल्डिंग्स खरीद लीं. सुनील आज भी अपने पिता को अपना असली 'हीरो' मानते हैं.

डेब्यू से पहले ही 40 फिल्मों का रिकॉर्ड- सुनील शेट्टी ने पॉडकास्ट में एक हैरान करने वाला खुलासा किया कि अपनी पहली फिल्म 'बलवान' के रिलीज होने से पहले ही उन्होंने 40 फिल्में साइन कर ली थीं. यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो दर्शाता है कि फिल्म इंडस्ट्री को उनकी काबिलियत पर कितना भरोसा था.

First published on: Apr 10, 2026 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.