---विज्ञापन---
Bigg Boss 18 फेम Eisha Singh और Avinash Mishra ने कर ली सगाई? हाथों में हाथ लिए फोटो वायरल

Bigg Boss 18 Fame Eisha Singh and Avinash Mishra Got Engaged?: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' के फेमस कंटेस्टेंट ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने सगाई कर ली है. 'बिग बॉस 18' में विवादों के साथ शुरू हुआ ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा रिश्ता अब और ज्यादा मजबूत हो गया है.

'बिग बॉस 18' में जब से ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की कैमिस्टी दिखी हैं, तब से ही दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही हैं. हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात को नकारा है.

इसी बीच ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसी तस्वीर शेयर की, जो देखने में रोका सेरेमनी जैसी दिख रही थी. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अफवाहें फैलने लगीं.

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों एक-दूसरे के हाथ को प्यार पकड़े हुए दिख रहे हैं. इस दौरान उन दोनों की रिंग फिंगर में सिंपल पर क्यूट सी अंगूठियां भी दिख रही हैं, जिसे सगाई की अंगूठी बताया जा रहा है.

तस्वीर में उनके हाथों में अंगूठियां देख कर कई फैंस को तो यह विश्वास हो गया कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई हो गई है. हालांकि, अभी तक ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का रोका समारोह हो चुका है. हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों के किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है.