---विज्ञापन---

वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज! OTT पर आ गईं ये दमदार सीरीज, IMDb रेटिंग देख चौंक जाएंगे

अगर आप भी वीकेंड आते ही इस सोच में पड़ जाते हैं, कि आखिर क्या देखें, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कई बार ऐसा होता है, कि हम टीवी या मोबाइल पर स्क्रॉल करते-करते ही आधा दिन निकाल देते हैं, लेकिन कुछ देखने लायक तय नहीं कर पाते. ऐसे में आपके वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए हम लेकर आए हैं, कुछ शानदार वेब सीरीज की लिस्ट, जो आपको पूरी तरह एंटरटेन करेंगी. आज के समय में ZEE5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है, चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, ड्रामा या फिर रियल स्टोरी.

सबसे पहले बात करते हैं, Maarigallu की, ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसकी कहानी कर्नाटक के एक गांव और वहां छिपे रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है. लोककथाओं और सस्पेंस का शानदार कॉम्बो इसे खास बनाता है.

इसके अलावा Ekam भी एक बेहतरीन एंथोलॉजी सीरीज है. इसमें अलग-अलग कहानियों के जरिए कर्नाटक के तटीय इलाकों की संस्कृति और जीवन को दिखाया गया है. हर एपिसोड आपको एक नई कहानी और एक्सपीरियंस देता है.

अगर हल्का-फुल्का कॉमेडी एंटरटेनमेंट चाहिए, तो Bhabiji Ghar Par Hai का स्पेशल वर्जन फन ऑन द रन देख सकते हैं. इसमें तिवारी और विभूति की मजेदार कहानी और उनके बीच की नोकझोंक आपको खूब हंसाएगी.

अब बात करते हैं, SonyLIV की, जहां आपको कुछ दमदार और हाई रेटेड सीरीज मिलेंगी. Rocket Boys भारत के महान वैज्ञानिकों होमी भाभा और विक्रम साराभाई की कहानी पर आधारित है. ये सीरीज दिखाती है, कि कैसे उन्होंने मुश्किल हालात में देश के साइंस प्रोग्राम की नींव रखी. अगर आपको रियल स्टोरी और साइंस में दिलचस्पी है, तो ये जरूर देखें.

वहीं Scam 1992: The Harshad Mehta Story आज भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है. शेयर बाजार के सबसे बड़े घोटालों में से एक पर बनी ये कहानी शुरुआत से आखिरी तक आपको बांधे रखती है.

तो इस वीकेंड बस अपना पसंदीदा स्नैक उठाइए, आराम से सोफे पर बैठिए और इन शानदार सीरीज के साथ अपने दिन को बना लीजिए एंटरटेनमेंट से भरपूर.

First published on: Apr 12, 2026 07:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.