Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ जैसी तगड़ी है ये स्पाई-थ्रिलर सीरीज, कदम-कदम पर मिलता है खतरा

अगर आपको रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म पसंद आई थी और धुरंधर 2 देखने का प्लान बना रहे हैं या देख चुकें हैं तो आपके लिए 'तेहरान' भी एक ऐसी ही धांसू स्पाई-थ्रिलर सीरीज है, जो आपको अपनी कुर्सी से बांधे रखेगी. यह कहानी एक मोसाद हैकर तामार की है, जिसका मिशन ईरान के परमाणु रिएक्टर को तबाह करना है. 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' का खिताब जीतने वाली यह सीरीज सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि धोखे, देशभक्ति और पहचान की गहरी लड़ाई दिखाती है. IMDb पर 7.6 रेटिंग वाली इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जो जासूसी की दुनिया का एक नया और डार्क चेहरा पेश करते हैं.

एमी अवॉर्ड का गौरव- यह कोई साधारण शो नहीं है. इसने 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' का अवॉर्ड जीता है, जो इसकी बेहतरीन कहानी का सबूत है.

हैकर तामार की कहानी- सीरीज की मुख्य हीरोइन 'तामार राबिनयान' है, जो मोसाद की एक लेडी हैकर है. उसका जन्म ईरान में हुआ लेकिन परवरिश इजरायल में हुई. उसका मिशन ईरान के परमाणु सिस्टम को हैक करना है.

साइबर जंग का असली चेहरा- यहां सिर्फ गोलियां नहीं चलतीं, बल्कि असली लड़ाई कंप्यूटर कोड्स, हैकिंग और सर्विलांस (निगरानी) के जरिए लड़ी जाती है. यह सीरीज दिखाती है कि बिना सीमा पार किए भी तबाही कैसे मचाई जा सकती है.

हॉलीवुड सितारों की एंट्री- सीजन 2 में मशहूर अभिनेत्री ग्लेन क्लोज और सीजन 3 में दिग्गज अभिनेता ह्यूग लॉरी ने एंट्री ली है, जिससे कहानी और भी ज्यादा गंभीर और रोमांचक हो गई है.

सीजन 1 (घुसपैठ)- पहले सीजन में दिखाया गया है कि कैसे तामार दुश्मन देश ईरान के बीचों-बीच 'तेहरान' शहर में घुसती है और अंडरकवर रहकर अपना मिशन शुरू करती है.

सीजन 2 (बढ़ती मुश्किलें)- दूसरे सीजन में तामार की चुनौतियां बढ़ जाती हैं. इस बार एक फंसे हुए पायलट को बचाने की खतरनाक कोशिश दिखाई गई है, जो रोंगटे खड़े कर देती है.

सीजन 3 (अकेला सर्वाइवल)- सीजन सबसे खौफनाक है. इसमें तामार अपनी ही एजेंसी से कट जाती है और उसे ईरानी सुरक्षा बलों के बीच अकेले ही अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

First published on: Mar 19, 2026 11:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.