---विज्ञापन---

Netflix पर गर्दा उड़ा रही ये तगड़ी थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस देख झन्ना जाएगा दिमाग

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज 'धुरंधर 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है, वहीं इस स्पाई यूनिवर्स के पहले भाग यानी 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने ओटीटी की दुनिया में अपना एकछत्र राज कायम कर रखा है. पिछले ढाई महीनों से यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है.

नेटफ्लिक्स पर 'मस्ट वॉच' बनी फिल्म- निर्देशक आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है. करीब 3 घंटे 25 मिनट लंबी होने के बावजूद, फिल्म की रफ्तार और सस्पेंस दर्शकों को पलक झपकने का मौका नहीं देते. 8.3 की शानदार IMDb रेटिंग के साथ यह फिल्म ओटीटी पर इस वक्त सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार है.

ट्रेंडिंग चार्ट में नंबर 2 पर कब्जा- रिलीज के दो महीने बाद भी 'धुरंधर' का जलवा कम नहीं हुआ है. नेटफ्लिक्स के टॉप-10 ग्लोबल चार्ट में यह लंबे समय तक नंबर 1 पर रही. हालांकि, 'बॉर्डर 2' की एंट्री के बाद यह नंबर 2 पर खिसक गई है, लेकिन 'धुरंधर 2' की सिनेमाघरों में रिलीज ने इसके ओटीटी व्यूअरशिप को फिर से एक बड़ा बूस्ट दिया है.

'हमजा' के रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन- फिल्म की कहानी भारतीय जासूस 'हमजा' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के लियारी जैसे खतरनाक इलाकों में घुसकर भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम करता है. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इतने वास्तविक और खौफनाक हैं कि कई मायनों में फैंस इन्हें 'धुरंधर 2' से भी ज्यादा 'रॉ' और इम्पैक्टफुल मान रहे हैं.

सितारों की महा-फौज- रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म की जान इसकी तगड़ी स्टारकास्ट है. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है. हर किरदार का अपना एक अलग स्वैग और रहस्य है जो कहानी को दिलचस्प बनाता है.

सीक्वल की सफलता का 'बूस्टर'-'धुरंधर' के मात्र चार महीने बाद ही 'धुरंधर 2' का सिनेमाघरों में आना मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है. जो लोग थिएटर में दूसरा भाग देखने जा रहे हैं, वे पहले भाग को ओटीटी पर दोबारा देख रहे हैं ताकि कहानी के हर बारीक धागे को समझ सकें. यही वजह है कि फिल्म ढाई महीने बाद भी ओटीटी पर राज कर रही है.

First published on: Mar 23, 2026 11:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.