---विज्ञापन---

OTT पर रिलीज होते ही तहलका मचा रही 100 करोड़ में बनी ये धांसू फिल्म, थिएटर में हुई थी फ्लॉप

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी फिल्म है जिसने पर्दे पर दस्तक देते ही हार मान ली थी, लेकिन जैसे ही यह 10 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई, तो ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 90 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड और एक जुनूनी प्रेम कहानी का ऐसा मिश्रण है, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए हैं. शाहिद कपूर का 'हिटमैन' अवतार और तृप्ति डिमरी की बदले की आग ने इस फिल्म को वो सफलता दिलाई है जो इसे थिएटर्स में नहीं मिल पाई थी.

100 करोड़ का बजट और बॉक्स ऑफिस का सन्नाटा- फरवरी 2026 में रिलीज हुई यह फिल्म 'ओ' रोमियो' (O'Romeo) है, जो अपने भारी-भरकम बजट और स्टारकास्ट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी. ट्रेड एनालिस्ट ने इसे 'डिजास्टर' करार दिया था, लेकिन ओटीटी पर इसके आते ही जैसे तख्तापलट हो गया है.

विशाल भारद्वाज की 'डार्क क्राइम रोमांस' दुनिया- यह फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से प्रेरित है. विशाल भारद्वाज ने इसमें 90 के दशक के मुंबई को जिस तरह 'डार्क' और 'हिंसक' दिखाया है, वह दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि खौफ और धोखे का एक जटिल जाल है.

शाहिद और तृप्ति का घातक तालमेल- फिल्म की कहानी 'उस्तारा' (शाहिद कपूर), जो एक बेरहम हिटमैन है, और 'अफ्शा' (तृप्ति डिमरी), जो एक विधवा है और अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है, के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों का जुनून और हिंसा के बीच प्यार, फिल्म का सबसे रोमांचक पहलू है.

दिग्गज कलाकारों की पूरी फौज- इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के साथ-साथ तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है. शायद यही वजह है कि ओटीटी पर दर्शकों को यह फिल्म एक 'संपूर्ण सिनेमाई अनुभव' लग रही है.

नंबर-2 पर ट्रेंडिंग, सस्पेंस का असली मास्टर- आज प्राइम वीडियो पर यह फिल्म रोमांटिक-एक्शन कैटेगरी में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की जो कहानी थिएटर्स में शायद लोगों को समझ नहीं आई, वही कहानी अब ओटीटी पर सस्पेंस के दीवानों को स्क्रीन से चिपकाए हुए है.

First published on: Apr 11, 2026 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.