---विज्ञापन---
Netflix पर तहलका मचा रही ये धमाकेदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, कहानी में मिलेगा रूह कंपा देने वाला क्लाइमेक्स

कुछ कहानियां पर्दे पर खत्म होने के बाद भी हमारे जेहन से नहीं उतरतीं. साल 2020 में आई एक ऐसी ही पीरियड हॉरर-ड्रामा फिल्म इन दिनों ओटीटी पर फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है. यह फिल्म केवल डराती नहीं है, बल्कि एक गहरा सामाजिक संदेश और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस भी समेटे हुए है.

19वीं सदी के बंगाल की रहस्यमयी दुनिया- फिल्म की कहानी 1881 के बंगाल प्रेसीडेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है. एक नन्हीं बच्ची 'बुलबुल' की शादी एक अमीर और उम्र में काफी बड़े जमींदार इंद्रनील (राहुल बोस) से कर दी जाती है. बुलबुल का जुड़ाव अपने हमउम्र देवर सत्या (अविनाश तिवारी) से होता है, जो उसे बचपन में भूतों की कहानियां सुनाया करता था. यही मासूमियत आगे चलकर एक भयानक त्रासदी में बदल जाती है.

जुल्म, दर्द और एक खौफनाक बदलाव- फिल्म का टर्निंग पॉइंट तब आता है जब ईर्ष्या के चलते इंद्रनील, सत्या को पढ़ाई के लिए लंदन भेज देता है. सत्या के जाने के बाद बुलबुल पर जुल्मों का पहाड़ टूट पड़ता है. पति की बेरहमी और परिवार के एक अन्य सदस्य द्वारा किए गए जघन्य अपराध के बाद बुलबुल का अंत हो जाता है, लेकिन यहीं से जन्म होता है उस 'चुड़ैल' का, जिसके उल्टे पैरों की दहशत पूरे गांव में फैल जाती है.

रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस- यह फिल्म केवल अलौकिक शक्तियों के बारे में नहीं है, बल्कि यह 'इंसाफ' की कहानी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक-एक करके वे लोग मारे जाते हैं जिन्होंने महिलाओं या बच्चियों पर अत्याचार किया होता है. लाल रोशनी में डूबे जंगल के दृश्य और हवेली का सन्नाटा दर्शकों को अंत तक अपनी सीट से हिलने नहीं देता.

तृप्ति डिमरी का 'पावरहाउस' परफॉर्मेंस- आज की नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म में 'बुलबुल' के किरदार को जिया है. एक मासूम वधू से लेकर एक रहस्यमयी और शक्तिशाली महिला बनने तक का उनका सफर अद्भुत है. उनके साथ अविनाश तिवारी, पाओली दाम और राहुल बोस के सधे हुए अभिनय ने इस फिल्म को एक 'मस्ट-वॉच' मास्टरपीस बना दिया है.

नेटफ्लिक्स पर फिर से नंबर-1 का ट्रेंड- अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है. 6.6 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म को इसके बेहतरीन विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए काफी सराहा गया है. अगर आप 'स्त्री' या 'तम्बाड' जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो 'बुलबुल' का रहस्य आपको जरूर रोमांचित करेगा.