---विज्ञापन---
Netflix की वो 5 दमदार फिल्में जिनका सस्पेंस है बेहद खतरनाक, क्लाइमैक्स देख घूम जाएगा दिमाग

अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं और नेटफ्लिक्स पर कुछ धमाकेदार तलाश रहे हैं, तो हम आपको लिए कुछ बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं. अक्सर भारतीय नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्में तो देखते हैं, लेकिन बॉलीवुड की कई ऐसी जबरदस्त 'मसाला' फिल्में वहां मौजूद हैं, जो मनोरंजन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. इस रिपोर्ट में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' से लेकर जॉन अब्राहम की दमदार 'फोर्स' जैसी फिल्मों का जिक्र किया गया है. ये फिल्में न केवल अपने धाकड़ एक्शन और स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इनमें सस्पेंस और थ्रिलर का भी तगड़ा तड़का है. बोरियत मिटाने के लिए ये फिल्में एक बेहतरीन विकल्प हैं.

दबंग 3 (Dabangg 3 - 2019)- 'चुलबुल पांडे' की इस तीसरी फिल्म में उनके अतीत की कहानी दिखाई गई है. इसमें सलमान खान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप और सई मांजरेकर भी नजर आते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक सीधा-सादा लड़का परिस्थितियों के कारण 'पुलिसवाला गुंडा' चुलबुल पांडे बन जाता है. कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने इसमें विलेन के तौर पर सलमान खान को कड़ी टक्कर दी थी.

फोर्स 2 (Force 2 - 2016)- यह 'फोर्स' फिल्म का सीक्वल है, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़े स्केल पर बनाई गई. इसमें जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन का रोल काफी दमदार है. यह एक जासूसी (Spy) थ्रिलर है, जहां रॉ (RAW) एजेंट्स बुडापेस्ट में एक मास्टरमाइंड विलेन को पकड़ने की कोशिश करते हैं. जॉन अब्राहम का भारी-भरकम एक्शन और ताहिर राज भसीन की शानदार एक्टिंग फिल्म की यूएसपी है.

रईस (Raees - 2017)- शाहरुख खान ने इस फिल्म में एक ग्रे-शेड (गैंगस्टर) किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था. इसमे शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और माहिरा खान लीड रोल में नजर आते हैं. गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक शराब तस्कर 'रईस' और एक ईमानदार पुलिस अफसर (नवाजुद्दीन) के बीच चूहे-बिल्ली के खेल की कहानी है.

किक (Kick - 2014)- यह सलमान खान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सनकी हंसी और सलमान खान का ट्रेन के सामने से साइकिल निकालने वाला सीन आज भी फैन्स के बीच मशहूर है.

अग्निपथ (Agneepath - 2012)- यह 1990 की मूल फिल्म का रीमेक है, लेकिन नए कलेवर के साथ. इसमें ऋतिक रोशन, संजय दत्त, ऋषि कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार हैं.ऋतिक रोशन ने 'विजय दीनानाथ चौहान' के किरदार में जान फूंक दी थी, लेकिन फिल्म की जान संजय दत्त (कांचा चीना) और ऋषि कपूर (रऊफ लाला) के खूंखार विलेन वाले किरदार थे. यह बदले की एक बेहद भावुक और हिंसक कहानी है.