---विज्ञापन---
इन 7 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्मों की कहानी समझने के लिए चाहिए चाणक्य जैसी बुद्धि, हर कदम पर मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का असली मजा तब आता है जब कहानी आपके अनुमान से बिल्कुल अलग निकले. ऊपर दी गई सात फिल्में और सीरीज ऐसी ही हैं, जहां हर सीन में एक नया राज छुपा है. चाहे वह पुलिस की दुविधा हो, इंतकाम की आग हो या फिर पेचीदा कानूनी दांव-पेंच—ये फिल्में दर्शकों के दिमाग के साथ खेलती हैं. अगर आप साधारण कहानियों से ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर दे, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है.

मॉनसून शूटआउट- यह फिल्म एक पुलिस वाले के 'एक पल' के फैसले पर टिकी है. बारिश हो रही है, सामने एक अपराधी है और पुलिस को तय करना है कि गोली चलाए या नहीं. फिल्म दिखाती है कि एक छोटे से फैसले से तीन अलग-अलग भविष्य कैसे बन सकते हैं.

एक हसीना थी- यह धोखे और इंतकाम की जबरदस्त कहानी है. एक मासूम लड़की को उसका प्रेमी ड्रग्स के केस में फंसा देता है. जेल से बाहर आने के बाद वह जिस तरह से अपना बदला लेती है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

मानगरम- यह चेन्नई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जहां चार अलग-अलग लोग, जो एक-दूसरे को नहीं जानते, एक किडनैपिंग केस की वजह से आपस में उलझ जाते हैं. इसकी एडिटिंग और सस्पेंस आपको अंत तक बांधे रखेगा.

सेक्शन 375- यह एक कोर्टरूम ड्रामा है जो बलात्कार के एक केस पर आधारित है. फिल्म यह नहीं बताती कि क्या सही है, बल्कि यह दिखाती है कि कानून और न्याय के बीच की लकीर कितनी धुंधली हो सकती है. सस्पेंस आखिरी मिनट तक बना रहता है.

माई क्लाइंट्स वाइफ- इस फिल्म की कहानी एक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपने क्लाइंट की पत्नी पर शक होता है. घर के अंदर क्या सच है और क्या झूठ, यह समझना किसी पहेली को सुलझाने जैसा है.

दहाड़- यह एक वेब सीरीज है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पुलिस ऑफिसर बनी हैं. कहानी राजस्थान के छोटे गांवों में लापता हो रही लड़कियों की है. यह एक 'कैट एंड माउस' गेम की तरह है जहाँ कातिल को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है.

दुर्गामती- यह एक हॉरर-थ्रिलर है. एक भ्रष्ट राजनेता को फंसाने के लिए एक महिला कैदी को पुरानी हवेली में रखा जाता है, जहां उस पर एक आत्मा का साया आ जाता है. कहानी में कई ट्विस्ट हैं जो आपको हैरान कर देंगे.