---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन से पहले इस स्टार के पीछे दीवानी थी रेखा, लेकिन एक्टर की इस हरकत ने कर दिया था सब कुछ बर्बाद

रेखा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और आज भी उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है. रेखा ने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी है, जो आज भी लोगों के जहन में बसी हुई हैं. हालांकि रेखा न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि अपनी खूबसूरती और पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं.

दरअसल, रेखा का नाम एक्टिंग के दिनों में बल्कि आज भी बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से जोड़ा जाता रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट करते थे. हालांकि यह रिश्ता टिक नहीं पाया क्योंकि अमिताभ जया बच्चन के साथ पहले से शादीशुदा थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से पहले रेखा एक दूसरे एक्टर को डेट करती थीं और वह उनके प्यार में दीवानी थीं. हालांकि उस एक्टर की एक हरकत के बाद दोनों का रिश्ता समाप्त हो गया था. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

हम बात कर रहे हैं जितेंद्र की. रेखा और जितेंद्र ने साथ में कई फिल्में की हैं और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद हुआ करती थी. रेखा और जितेंद्र फिल्म 'मांग भरो सजना', एक ही भूल जैसी कई फिल्मों में काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्मों में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और लंबे वक्त तक उन्होंने एक दूसरे को डेट किया था.

यासिर उस्मान की किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में जितेंद्र के बारे में जिक्र किया गया है. जिसके मुताबिक रेखा को जितेंद्र से बहुत प्यार था. लेकिन जितेंद्र की एक हरकत ने दोनों का रिश्ता खराब कर दिया था. रेखा और जितेंद्र फिल्म बेचारा में नजर आए थे और इसकी शूटिंग के लिए वे शिमला गए थे और यहीं पर उनका रिश्ता समाप्त हो गया था.

रेखा की बायोग्राफी में कुछ सूत्रों के मुताबिक लिखा गया था कि एक बार रेखा ने जितेंद्र को एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ बात करते हुए सुना था, जहां पर वह रेखा को टाइमपास बता रहे थे. इस बात को सुनकर रेखा सदमा में चली गई थीं और वह इसके बाद घंटो तक रोती रहीं. हालांकि बाद में उन्होंने जितेंद्र से रिश्ता खत्म कर लिया और वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं.

बता दें कि रेखा ने किसी एक्टर से शादी नहीं की थी. उन्होंने दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. हालांकि शादी के कुछ ही महीने बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी और उसके बाद से रेखा अपनी सिंगल लाइफ बिता रही हैं.