---विज्ञापन---
बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को लगा 0.47 करोड़ का चूना, प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज

Bollywood Actress Investment Scam: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आ गया है. इस बार धोखाधड़ी की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर हुई हैं. खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर का नाम भी 0.47 करोड़ के कथित इन्वेस्टमेंट स्कैम के पीड़ितों की लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं...

दरअसल, एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष जाम्भले ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर अविनाश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस कथित घोटाले की जांच शुरू कर दी है.

ये कथित घोटाला 0.47 करोड़, यानी 47 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट स्कैम है, जिसका एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष के साथ-साथ वर्षा उसगांवकर भी शिकार हुई हैं. इनके अलावा भी कई इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मृणालिनी सुभाष जाम्भले ने दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि अविनाश जाधव से उनकी प्रॉफेश्नल जान-पहचान थी, अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि अविनाश जाधव ने खुद को बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर बताया.

शिकायत के अनुसार, अविनाश जाधव ने एक्ट्रेस को डोम्बिवली में एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने के लिए मनाया था. मृणालिनी ने दावा किया कि अविनाश ने सभी इन्वेस्टर्स को आश्वासन दिया था कि प्रोजेक्ट से अच्छा मुनाफा होगा और इन्वेस्ट किए गए पैसे एक साल के भीतर वापस कर दिए जाएंगे.

पुलिस ने बताया कि नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच एक्ट्रेस मृणालिनी, वर्षा और तीन अन्य व्यक्तियों ने मिलकर इस प्रोजेक्ट में करीब 47 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया.

शुरुआत में इन्वेस्टर्स को वादे के मुताबिक मुनाफे का एक हिस्सा मिला. शिकायत के अनुसार, अविनाश ने इन्वेस्टर्स को फिक्स प्रॉफिट के हिस्से के बतौर लगभग 4.52 लाख रुपये दिए. लेकिन, इसके बाद अविनाश की तरफ से पैसे आने बंद हो गए, जिससे इन्वेस्टर्स के बीच चिंता पैदा हो गई.

पुलिस ने 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अविनाश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेश शेजुल को सौंपी गई है.