---विज्ञापन---

प्रभास नहीं, बिजनेसमैन से शादी करने जा रही है बाहुबली की ‘देवसेना’? अनुष्का शेट्टी के परिवार ने दी मंजूरी!

Baahubali Actress Anushka Shetty Wedding Rumor: तेलुगु सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बहुबली की 'देवसेना' अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि शादी की खबरों की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने वाली हैं. चलिए आपको इस मामले की पूरी सच्चाई बताते हैं.

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि अनुष्का शेट्टी एक्टर प्रभास से शादी करने वाली हैं, तो आप पूरी तरह से गलत सोच रहे हैं. खबर है कि अनुष्का शेट्टी एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं.

जब से लोगों ने एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' में प्रभास और अनुष्का की केमिस्ट्री देखी है, तब से ही दोनों स्टार्स के डेटिंग की अफवाहें समय-समय पर उड़ रही हैं. कई बार तो प्रभास और अनुष्का के जल्द शादी करने की भी खबरें आई.

एक बार फिर से अनुष्का की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. हालांकि, इस बार अनुष्का का नाम प्रभास के साथ नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन के साथ जोड़ा जा रहा है.

खबरें हैं कि अनुष्का अपने परिवार की मर्जी से एक बिजनेसमैन से शादी करने का सोच रही हैं. खबरें तो ये भी हैं कि एक्ट्रेस के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, एक्ट्रेस की फैमिली की तरफ से इसके लिए बातचीत चल रही है.

जानकारी के अनुसार, अगर सब कुछ ठीक रहा तो अनुष्का इस साल कभी भी शादी कर सकती हैं. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर वो बिजनेसमैन कौन है, जिसके साथ अनुष्का का नाम जुड़ रहा है.

अनुष्का के फिल्मों की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही 'कथानार - द वाइल्ड सॉर्सरर' में नजर आएंगी, जिसके साथ वो मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी.

First published on: Mar 15, 2026 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.