---विज्ञापन---
प्यार के लिए बदला धर्म, फिर अचानक गायब हुईं ये 23 साल की हसीना, सलमान खान के साथ दे चुकीं ब्लॉकबस्टर, अब कहां है?

सलमान खान की एक ऐसी हीरोइन जिन्होंने दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, अपनी मासूम सूरत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस ने प्यार के लिए हिंदू से इस्लाम धर्म अपनाया, फिर करियर के पीक पर इंडस्ट्री को गुडबाय बोल दिया, आज जी रहीं हैं ऐसी जिंदगी, क्या आपने पहचाना?

बॉलीवुड में कई सितारे आते हैं, चमकते हैं और फिर अचानक गुमनाम हो जाते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं आयशा टाकिया (Ayesha Takia). जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत हासिल की, लेकिन करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

आयशा टाकिया ने महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. शुरुआत मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों से हुई, जहां उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्हें पहली बार पहचान मिली म्यूजिक वीडियो 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' से. जिसमें वो पॉप सिंगर फाल्गुनी पाठक के साथ नजर आईं. इसके बाद आयशा कई म्यूजिक वीडियोज में दिखीं और धीरे-धीरे बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुल गए.

साल 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन आयशा की एक्टिंग को सराहा गया, और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवॉर्ड भी मिले. इसके बाद उन्होंने 'दिल मांगे मोर', 'डोर' और 'शादी नंबर 1' जैसी फिल्मों में काम किया.

हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना साल 2009 में रिलीज हुई, फिल्म 'वांटेड', जिसमें वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आईं थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, और आयशा रातोंरात बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल हो गईं.

लेकिन इसी सफलता के बीच आयशा ने ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी कर ली. प्यार के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया, और धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. 2011 में फिल्म मोड़ के बाद उन्होंने पूरी तरह से इंडस्ट्री छोड़ दी.

आज आयशा टाकिया लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. उनका एक बेटा भी है, और वो सोशल मीडिया पर कभी कभार अपनी झलक दिखाती रहती हैं. बहरहाल, भले ही आयशा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वांटेड जैसी फिल्मों में उनकी यादगार परफॉर्मेंस आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है.