---विज्ञापन---
Prime Video पर आते ही तहलका मचा रही ये सीरीज, 5 एपिसोड की कहानी देख भर आएगा दिल

ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. बीते हफ्ते यहां एक ऐसी ड्रामा वेब सीरीज आई, जो दर्शकों दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. रिलीज होते ही इस सीरीज ओटीटी पर तहलका मचा दिया और अब ये नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज की कहानी UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को दिखाती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हाल ही में इस सीरीज का तीसरा सीजन आया है. इसके पहले के दो सीजन काफी पसंद किए गए हैं. इसकी कहानी दिल्ली में रहने वाले तीन UPSC उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत और संघर्षों को दिखाती है. ये सीरीज उन छात्रों के लिए काफी खास है, जो तमाम तरह की परेशानियां सहते हुए IAS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं इंडिया की पॉपुलर सीरीज एस्पिरेंट्स (Aspirants) की, जिसका तीसरा सीजन अभी आया है. इस बार सीरीज में परीक्षा पास करने के बाद अधिकारियों के पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में क्या-क्या चैलेंजेस आते हैं, दिखाया गया है. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

'Aspirants' एक जबरदस्त ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे 'The Viral Fever' (TVF) ने प्रोड्यूस किया है. इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा लीड रोल में हैं.

बात करें सीजन 3 की तो इसमें अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) को रामपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर दिखाया गया है, जो UPSC के बाद अपनी निजी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां झेलते हैं. इस बार की कहानी दोस्ती, प्यार और रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को दिखाती है.

अगर आप कुछ मोटिवेशनल, ड्रामा और रोमांस से भरपूर देखने का मन बना रहे हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी. इसका तीसरा सीजन आप Prime Video पर देख सकते हैं.