---विज्ञापन---
Asha Bhosle ने क्यों आर डी बर्मन के अंतिम दर्शन करने से किया था मना? जानें उस बंद कमरे का राज

Asha Bhosle and R.D. Burman Love Story: भारतीय सिनेमा की दिग्गज और बेबाक सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. आज मुंबई के कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में उनके अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं. आशा भोसले सिर्फ अपने गानों में ही बेबाक नहीं थीं, वो अपनी असल जिंदगी में भी काफी बेबाक और साफ बोलने वाली महिला थीं. क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले ने अपने दूसरे पति आर डी बर्मन के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन से मना कर दिया था?

सिंगर आशा भोसले और म्यूजिक आर. डी. बर्मन की लव स्टोरी हिंदी सिनेमा की अनोखी प्रेम कहानियों में से एक है. आशा भोसले और आर. डी. बर्मन की शादी 1980 में हुई थी. उस समय आशा की उम्र 47 साल थी और आर. डी. बर्मन की उम्र 41 थी.

आशा भोसले और म्यूजिक आर. डी. बर्मन की ये शादी 14 साल तक चली, जिसके बाद 4 जनवरी, 1994 को मुंबई में 54 साल की उम्र में आर. डी. बर्मन का निधन हो गया.

आर. डी. बर्मन की मौत के बाद आशा भोसले पूरी तरह से टूट गई थीं. अपने पति के देहांत से आशा भोसले इस कदर परेशान हो गई थी कि उन्होंने आर. डी. बर्मन के अंतिम दर्शन करने से भी मना कर दिया था.

अजीताभ मेमन के अनुसार, आर. डी. बर्मन की मौत के बाद से आशा भोसले ने कभी दोबारा उनके कमरे का दरवाजा नहीं खोला और ना ही वो कभी उस कमरे के अंदर जाने की हिम्मत कर पाईं.

अजीताभ मेमन ने बताया था कि आर. डी. बर्मन के निधन पर आशा भोसले का दिल पूरी तरह टूट चुका था. वो कभी आर. डी. बर्मन को उस हालात में नहीं देखना चाहती थीं. आशा भोसले का कहना था, 'मैं उस कमरे में नहीं जाऊंगी. मैं उसे जिंदा देखना चाहती हूं, मरा हुआ नहीं...'

आशा भोसले ने कविता छिब्बर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी की थी. इसकी वजह से उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने कई दिनों तक उनसे बात नहीं की थी.