---विज्ञापन---

बेटी ने किया था सुसाइड, बेटे की कैंसर से गई जान, जानें अब Asha Bhosle की फैमिली में कौन-कौन?

Asha Bhosle Family: मशहूर सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. हर कोई उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. बता दें निधन से पहले शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आइए यहां आशा भोसले की फैमिली के बारे में जानते हैं.

आशा भोसले की फैमिली की बात करें तो आशा ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थी. पहली शादी उन्होंने महज 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी की थी. पहली शादी से उन्हें 3 बच्चे हुए- दो बेटे और एक बेटी. पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले ने दूसरी शादी म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से की थी.

आशा भोसले के बड़े बेटे हेमंत भोसले शुरुआत में पायलट रहे और बाद में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम किया. वहीं साल 2015 में हेमंत का कैंसर से निधन हो गया.

आशा भोसले की बेटी वर्षा ने 8 अक्टूबर 2012 को आत्महत्या कर ली थी. वे 56 साल की थी और द संडे ऑब्जर्वर और रेडिफ के लिए स्तंभकार के रूप में काम करती थीं.

आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले ने बिजनेस मैनजमेंट और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है. वो काफी समय से फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं. उनके पोते चैतन्य भोसले (हेमंत के बेटे) संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। वे भारत के पहले और एकमात्र बॉय बैंड "ए बैंड ऑफ बॉयज" के सदस्य हैं. उनकी पोती जनाई भोसले (आनंद भोसले की बेटी) मुंबई में आईएज्योर एप्पल इंक स्टोर चलाती हैं. जनाई अक्सर अपनी दादी आशा भोसले संग दिखती थीं.

बात करें आशा भोसले के करियर की तो उन्होंने गायिका के रूप में 8 दशक से ज्यादा काम किया. आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें संगीत इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता दी है. उनके गाने आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं.

First published on: Apr 12, 2026 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.