---विज्ञापन---

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है Asha Bhosle का आखिरी गाना? मौत से इनते दिन पहले ही हुआ था रिलीज

Asha Bhosle Last Song: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है, जिसके बाद से सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्मी सितारों से लेकर राजनेताओं तक हर कोई आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले का आखिरी गाना उनके निधन से कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है?

हर कोई जानता है कि आशा भोसले की आखिरी इच्छा थी कि वो गाने गाते हुए इस दुनिया को अलविदा कहें. हर किसी को ये लग रहा था कि उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई. असल में, आशा भोसले के निधन से कुछ दिन पहले ही उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ.

दरअसल, आशा भोसले ने ब्रिटिश बैंड ग्रुप गोरिल्लाज के साथ भारत से इंस्पायर्ड नए एल्बम 'द माउंटेन' में अपना आखिरी गाना गाया है. यह गाना उनके निधन से कुछ 3 हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था.

गोरिल्लाज के इस एल्बम के 'द शैडोई लाइट' गाने को आशा भोसले ने अपनी खनकती हुई आवाज दी है, और यहीं उनका आखिरी गाना है. इस गाने में ग्रुफ रीस, बांसुरी के अजय प्रसन्ना, और सरोद के अमान और अयान अली बंगश ने भी अपना योगदान दिया है.

इस गाने की रिलीज के समय आशा भोसले ने कहा था कि यह गाना उनके लिए काफी खास है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंगर ने कहा, 'वाराणसी की यात्रा और सबसे पवित्र गंगा नदी में यात्रा करते हुए, मैंने जो कुछ देखा, उसे ध्यान से देखकर, मुझे जीवन का अर्थ समझ में आया.'

गाने की घोषणा करते हुए आशा ने बताया कि यह गाना उनके लिए क्या मायने रखता है. उन्होंने लिखा, 'इन 'द शैडोई लाइट', इस गहरी नदी को पार करना मेरे जीवन के सफर को दर्शाता है.'

उन्होंने आगे लिखा, मेरा जन्म, मेरे रिश्ते, संगीत के प्रति मेरा समर्पण, मेरी उपलब्धियां और एक बेटी, मां, बहन, पत्नी और एक हिंदू भारतीय के रूप में मेरे कर्तव्य. नाविक मेरा संगीत है, जीवन की इस नदी में मेरा मार्गदर्शक है, और जब मैं दूसरी तरफ पहुंचूंगी, तो मेरा सफर पूरा हो जाएगा. मुझे मोक्ष.'

First published on: Apr 13, 2026 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.