---विज्ञापन---

आशा भोसले का 14 साल चला था इस शख्स से रिश्ता, प्यार के खातिर घर से हो गया था बेघर

आशा भोसले बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर हैं. फिलहाल वह अपनी तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि सिंगर के छाती में इंफेक्शन हो गया है और ज्यादा थकान के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि हाल ही में खबर आई है कि सिंगर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है.

92 साल की सिंगर का करियर काफी लंबा रहा है. इतनी ही नहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही है. उन्होंने दो शादियां की, जिसमें से पहली शादी असफल रही थी. इसके अलावा सिंगर की जिंदगी का एक ऐसा पन्ना भी है, जब उन्होंने एक शख्स को 14 साल तक डेट किया था. वह शख्स आशा संग रिश्ते के कारण अपने घर से बेघर हो गया था और लता मंगेशकर से उनका 36 का आंकड़ा था.

आशा भोसले ने जब खुद से 15 साल बड़े गणपतराव से शादी की थी, तो उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. सिंगर उस दौरान सिर्फ 16 साल की थी और उन्होंने भागकर शादी की थी. हालांकि यह शादी सिर्फ 11 साल चली थी. क्योंकि आशा के ससुराल वाले उन्हें बहुत टॉर्चर करते थे, जिसके बाद उन्होंने अपने पति का घर बच्चों के साथ छोड़ दिया था. लेकिन गणपतराव के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद वह परिवार के पास लौट आईं और उनके परिवार वालों ने उन्हें सहारा दिया.

हालांकि तलाक के बाद वह लंबे वक्त तक एक शख्स के साथ रिश्ते में रही. हम जिनकी बात कर रहे हैं वो है ओपी नैय्यर. जो कि म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर थे. जिन्होंने आशा के करियर को एक अलग उड़ान देने में मदद की. फेमस संगीत इतिहासकार राजू भारतन ने अपनी किताब 'अ र्नी डाउन मेमोरी लेन' में आशा भोसे और ओ पी नैय्यर के रिश्ते के बारे में लिखा है. उन्होंने बताया कि ओपी आशा से इस कदर प्यार करते थे कि कोई इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता था. हालांकि दोनों का रिश्ता 14 साल तक चला था और 1972 में ये रिश्ता खत्म हो गया था.

ओ पी नैय्यर के करीबी सिराज खां ने एक बार बातचीत में बताया था, "मेरा ख्याल है इस तरह का रिश्ता बॉलीवुड क्या हॉलीवुड में भी नहीं हुआ है. उनका प्रोफेशनल रिश्ता रोमांस में बदल गया और 1958 से लेकर 1972 तक यानी कि 14 सालों तक उनका साथ रहा. ये बहुत गहरा साथ था. आप सोचिए एक शादीशुदा शख्स जिसके चार बच्चे हैं और एक तलाकशुदा महिला खुलेआम बंबई में घूमा करते थे. नैय्यर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था, " ये तो सुना था था कि लंव इज ब्लाइंड, लेकिन मेरे मामले में लव ब्लाइंड के अलावा डीफ भी था, क्योंकि आशा की आवाज के आलावा मैं और कोई आवाज सुन नहीं पाता था. यह कारण था कि उन्होंने शमशाद बेगम और गीता दत्ता को भी किनारे कर दिया था.

बता दें कि आशा भोसले के प्यार में दीवाने नैय्यर ने अपना परिवार और बच्चे तक छोड़ दिए थे. नैय्यर की पत्नी सरोज नैय्यर थीं और वह एक स्टेज डांसर थी. कपल के चार बच्चे थे, तीन बेटियां और एक बेटा. लेकिन आशा संग अफेयर ने उनके रिश्ते पर बुरा असर छोड़ा. सरोज संग नैय्यर का रिश्ता टूटा और ओपी ने फिर घर छोड़ दिया. कुछ लोगों का कहना था कि ओपी ने घर खुद छोड़ा था, तो वहीं कुछ का कहना था कि परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी. परिवार से अलग होकर वो 1979 में अपने चर्चगेट मुंबई वाले घर चले गए थे. 28 जनवरी 2007 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था.

First published on: Apr 12, 2026 01:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.