---विज्ञापन---
आशा भोसले ने इस संगीतकार के साथ सालों तक चलाया अफेयर! जिसके संग गाए 324 गाने

आशा भोसले ने दुनिया को 12 अप्रैल को भले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन वह अपने गानों से हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी. अपने करियर में 12 हजार तक अलग अलग भाषाओं में गाना गाने वाली आशा भोसले ने सिर्फ एक ही संगीतकार के साथ 324 गाने बनाए थे. जो कि सुपरहिट रहे थे. इतना ही नहीं दोनों का लंबे वक्त तक अफेयर भी चला था. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आशा भोसले और संगीतकार ओपी नैय्यर की. ओपी नैय्यर ने आशा भोसले के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने में एक बड़ा रोल अदा किया है. दोनों ने फिल्म सीआईडी के बाद एक साथ तमाम गानों पर साथ काम किया. ओपी नैय्यर और आशा भोसले ने 'नया दौर' से शुरुआत की और इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए.

आशा भोसले ने अपने करियर में सबसे ज्यादा गाने ओपी नैय्यर के साथ ही गाए हैं. दोनों ने 60 फिल्मों में काम किया और कुल 324 गाने गाए. इस तरह से आशा भोसले ने अपने करियर में खूब तरक्की की और म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया. अपनी जादुई आवाज से ना सिर्फ संगीतकार को बल्कि दर्शकों को भी दीवाना बना दिया. वह गानों को लेकर लोगों की पहली पसंद बन गई थीं.

वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो ओपी नैय्यर और आशा भोसले 14 साल तक एक साथ रहे थे. दरअसल, आशा जब सिर्फ 16 साल की थीं तो उन्होंने गणपत राव भोसले से शादी की थी, जो कि लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे. आशा की इस हरकत से उनका परिवार नाराज था. हालांकि गणपत राव के साथ उनकी शादी अच्छी नहीं रही. क्योंकि आशा के ससुराल वाले उन्हें खूब टॉर्चर किया करते थे. जिसके बाद तीसरे बच्चे से प्रेग्नेंट आशा ने पति का घर छोड़ दिया था. वह इस दौरान इतनी हताश हो गई थीं कि जीना नहीं चाहती थीं, लेकिन परिवार ने उनका साथ दिया.

गणपत राव से तलाक के बाद आशा ने फिर से अपने करियर पर ध्यान दिया और इस दौरान उनकी मुलाकात संगीतकार ओपी.नैय्यर से हुई. जिन्होंने न सिर्फ उनके करियर को उड़ान दी. बल्कि दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. दोनों का रिश्ता 14 साल तक चला था. तलाकशुदा आशा भोसले और ओपी नैय्यर शादीशुदा थे. ओपी नैय्यर के चार बच्चे थे. लेकिन उसके बाद भी वह आशा के प्यार में दीवाने हो गए थे.

इतना ही नहीं कहा जाता है कि आशा के साथ रिश्ते के कारण उन्हें अपने घर से बेघर होना पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार ने उनसे बात करनी बंद कर दी थी और दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि उन्होंने खुद अपना घर छोड़ दिया था और वह कहीं और जाकर शिफ्ट हो गए थे. दोनों के रिश्ते के बारे में ओपी नैय्यर के करीबी सिराज खां ने एक बार बातचीत में बताया था, "मेरा ख्याल है इस तरह का रिश्ता बॉलीवुड क्या हॉलीवुड में भी नहीं हुआ है. उनका प्रोफेशनल रिश्ता रोमांस में बदल गया और 1958 से लेकर 1972 तक यानी कि 14 सालों तक उनका साथ रहा. ये बहुत गहरा साथ था. आप सोचिए एक शादीशुदा शख्स जिसके चार बच्चे हैं और एक तलाकशुदा महिला खुलेआम बंबई में घूमा करते थे.

बता दें कि आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 11 अप्रैल को सिंगर को देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन 12 की दोपहर को खबर आई की उनका निधन हो गया. इसके बारे में जानकारी खुद उनके बेटे ने दी थी. वहीं, अब उनके अंतिम दर्शन भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच रहे हैं.