---विज्ञापन---
कौन थी Asha Bhosle की वो बेटी जिसकी दर्दभरी रही जिंदगी? सालों तक किसी को नहीं लगी भनक

Who Is Asha Bhosle Daughter Varsha Bhosle: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी पोती ने बताया, कि चेस्ट इंफेक्शन की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. 92 साल की आशा दीदी की खबर तबीयत की खबर सुनकर उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं, और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

इसी बीच, उनकी निजी जिंदगी का एक दर्दनाक चैप्टर भी चर्चा में आ गया है. उनकी दिवंगत बेटी वर्षा भोसले की कहानी, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. वर्षा भोसले, आशा भोसले और गणपतराव भोसले की बेटी थीं.

वो खुद भी एक सिंगर थीं, और साथ ही राइगिंग में भी रुचि रखती थीं. उन्होंने कई वेब पोर्टल्स और मैगजीन के लिए कॉलम लिखे, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, और मुंबई के जसलोक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था. उनकी शादी स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केनकरे से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका, और दोनों का तलाक हो गया.

इसके बाद वो अपनी मां आशा भोसले के साथ रहने लगी थीं. 2012 में वर्षा भोसले ने 56 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी. बताया जाता है, कि उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी थी.

हालांकि, उनकी मौत की असली वजह आज तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके डिप्रेशन, तलाक और करीबी दोस्त, मशहूर फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष के निधन को बड़ा कारण माना गया है.

इससे पहले भी साल 2008 में वर्षा ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उस समय डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया था. वर्षा की मौत ने पूरे भोसले परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था. परिवार के करीबी लोगों का कहना था, कि वो अंदर से काफी परेशान थीं, और शायद एक बड़े नाम की बेटी होने का दबाव भी महसूस करती थीं.

फिलहाल, आज जब आशा भोसले अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं, ऐसे में उनकी जिंदगी के ये पुराने जख्म फिर से लोगों के सामने आ गए हैं. फैंस यही दुआ कर रहे हैं, कि सुरों की ये महान गायिका जल्द ठीक होकर वापस लौटें.