---विज्ञापन---
जब दर्द बन गया किस्मत, कम उम्र में शादी, प्रेग्नेंसी में बेघर हुईं ‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ की कहानी कर देगी भावुक

Asha Bhosle Life Struggle: मनोरंजन जगत में सितारों की जिंदगी जितनी चमक-दमक में दिखती है, उनती हीं उनकी पर्नल लाइफ संघर्षों में गुजरती है, ऐसी ही सुरों की रानी आशा भोसले का जीवन भी रहा है, उन्होंने बेहद कम उम्र से स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था, ये उनका करियर का संघर्ष नहीं बल्कि निजी जीवन से जुड़ा हुआ था. बता दें, हाल ही में आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरों के मुताबिक, 92 साल की उम्र में उन्हें चेस्ट इंफेक्शन की वजह से उन्हें तुरंत इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में एडमिट कराया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, वहीं फैंस उनकी सेहत में जल्द सुधार की प्रर्थना कर रहे हैं.

आशा भोसले सिर्फ अपनी आवाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी संघर्षों से भरी जिंदगी के लिए भी जानी जाती हैं. कम उम्र में लिया गया एक फैसला उनकी जिंदगी का सबसे कठिन मोड़ बन गया था. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी, जो उम्र में उनसे काफी बड़े थे.

इस फैसले से उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी लंबे समय तक नाराज रहीं थीं, शादी के बाद उनका जीवन आसान नहीं रहा. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, कि ससुराल में उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी.

उनके पति को उनके अपने परिवार से नजदीकी पसंद नहीं थी, और अकसर उन पर शक किया जाता था. हालात इतने खराब हो गए, कि तीसरी बार प्रेग्नेंट होने के दौरान उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया. ऐसे मुश्किल वक्त में उन्होंने अपने मायके लौटकर नई शुरुआत की.

हालांकि, जिंदगी ने उन्हें एक और मौका दिया, जब उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन से हुई. दोनों ने शादी की और ये रिश्ता आपसी समझ और सम्मान पर टिका रहा. भले ही बाद में वे अलग रहने लगे, लेकिन उनके बीच का रिश्ता और लगाव हमेशा बना रहा.

आज आशा भोसले इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए, खुद को साबित किया और अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से पूरी इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है, लेकिन फैंस को उम्मीद, है कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगी.