---विज्ञापन---
80 साल का करियर, 12000 से ज्यादा गाने; आज खामोश हो गई ‘आशा ताई’ की खनकती आवाज

Asha Bhosle Career: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने आज अपना सबसे अनमोल सितारा खो दिया है, आज हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के ब्रिंच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली. सालों तक हजारों फिल्मों के गानों को अपनी मधुर आवाज देने वाली 'आशा ताई' अब हमारे बीच नहीं हैं.

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली के छोटे से गांव गोआर में रहने वाले मंगेशकर परिवार में हुआ था. आशा का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जो संगीत प्रेमी था. उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक्टर शास्त्रीय संगीत गायक थे. वहीं, उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर थी.

आशा और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर अपने पिता के निधन के बाद जीवन यापन के लिए पुणे से कोल्हापुर आए. इसके बाद वे कोल्हापुर से मुंबई गए, जहां दोनों बहनों ने परिवार को चलाने के लिए फिल्मों में गाना शुरू किया.

आशा ने महज 9 साल की उम्र में फिल्मों में गाना गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझा बल' के गाने 'चला चला नव बाला' से अपने फिल्मी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी.

साल 1948 में आई हंसराज बहल की फिल्म 'चुनरिया' के 'सावन आया' गाने से आशा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसी फिल्म के साथ मूवी 'अंधों की दुनिया' भी रिलीज हुई थी. जिसमें आशा ने एक-साथ 3-3 गाने गाये थे.

आशा भोसले ने अपने 80 साल के लंबे सिंगिंग करियर में 12000 से अधिक गाने गाए, जिनमें पॉप, गजल, भजन, शास्त्रीय संगीत, कव्वाली, लोकगीत और रवींद्र संगीत शामिल हैं.
आशा भोसले ने फिल्मों में सिंगिंग के अलावा एक्टिंग भी की है. साल 2013 में आई फिल्म 'माई' से आशा भोसले ने 83 साल की उम्र अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.