---विज्ञापन---

आशा भोसले का वो 55 साल पुराना गाना, जिससे ‘धुरंधर’ में हमजा और यलीना का प्यार चढ़ा परवान!

आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया है और उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. वहीं आज उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम फिल्म सितारे श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. अपने करियर में आशा भोसले ने 12 हजार गाने गाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर में भी उनके एक गाने का इस्तेमाल किया गया था. इस गाने ने हमजा और यलीना की लव स्टोरी में और फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण सीन में अहम भूमिका अदा की थी.

दरअसल, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है. जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल अदा किया है. जसकीरत स्पाई बनकर पाकिस्तान के ल्यारी जाता है और वह पर वह हमजा बनकर रहमान डकैत की गैंग में शामिल होता है. इस दौरान उसकी मुलाकात एक पॉलिटिकल नेता जमील जमाली की बेटी यलीना से मुलाकात होती है. जिससे बाद में उसे प्यार हो जाता है.

वहीं, फिल्म में एक ऐसा सीन भी आया है, जब आशा भोसले के 55 साल पुराने गाने का इस्तेमाल किया गया है. दरअसल, जब हमजा को पता चलता है कि यलीना क्लब गई है, तो वह भी उससे मिलने के लिए वहां पहुंचता है. लेकिन वो उस पार्टी में एंट्री नहीं कर पाता है, जिसके बाद वह काफी देर तक बाहर खड़ा रहता है और पुलिस को इस पार्टी के लिए इंफॉर्म कर देता है. इस बीच यलीना भी पुलिस से खुद को बचाने के लिए भागती है और अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश करती है. लेकिन वो स्टार्ट नहीं होती है. तभी बाइक पर सवार हमजा उसके आगे आता है, तो वो उसके साथ बैठ जाती है और फिर पुलिस के साथ हमजा का चूहे बिल्ली का खेल शुरू होता है. लगातार पुलिस हमजा का पीछा करती है और हमजा तेजी से बाइक निकाल ले जाता है.

इस पूरे सीन के दौरान बैकग्राउंड में आशा भोसले का गाना 'पिया तू अब तो आजा' बजता है और फिल्म में यह सीन बेहद जबरदस्त होता है. जिसमें हमजा और यलीना का अलग ही स्वैग देखने को मिलता है. इसी गाने के बाद दोनों की लव स्टोरी की भी शुरुआत होती है.

बता दें कि ‘पिया तू अब को आजा’ साल 1971 में आई 55 साल पुरानी फिल्म कारवां का गाना है. जिसका डायरेक्शन नासिर हुसैन ने किया था. फिल्म में आशा पारेख, जितेंद्र और अरुणा ईरानी नजर आईं थी. फिल्म में म्यूजिक आर.डी बर्मन ने तैयार किया था और गाने आशा भोसले ने गाए थे. उस समय यह गाना खूब पॉपुलर हुआ था.

वहीं, धुरंधर को लेकर बात करें तो यह साल 2025 की दिसंबर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं, इस फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने 25 दिनों में दुनिया भर में 1700 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन नजर आईं है. इसके साथ ही अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, उदयबीर संधू, गौरव गेरा, सौम्या टंडन जैसे कलाकार फिल्म में दिखाई दिए हैं.

First published on: Apr 13, 2026 03:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.