---विज्ञापन---
‘Anupama’ की बेटी राही ने दोबारा की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' में अपनी अदाकारी से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी असल जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है. अद्रिजा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई कर ली और अब सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने पहले तमिल रीति रिवाजों के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं. वहीं अब नए अंदर में अंगूठी पहनाते हुए सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. अद्रिजा और विग्नेश ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई. जहां अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ड्रीम वेडिंग की ओर पहला कदम- अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब इस कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम देते हुए सगाई कर ली है. तस्वीरों में अद्रिजा के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही है.

रॉयल लुक में दिखीं अद्रिजा- अपनी सगाई के लिए अद्रिजा ने एक बेहद खूबसूरत और रॉयल ऑउटफिट चुना. वह इस खूबसूरत ड्रेस में किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं. वहीं विग्नेश अय्यर भी काफी हैंडसम नजर आए. दोनों का तालमेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

रोमांटिक अंदाज में बदलीं अंगूठियां- सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों ने एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में अंगूठी पहनाई. इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी और इस मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है. दोनों की हंसी और आंखों में एक-दूसरे के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है.

एक साथ दिए कई पोज- अद्रिजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दोनों ने कई पोज दिए हैं. किसी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, तो किसी तस्वीर में एक दूसरे का हाथ पकड़ते और मुस्कराते दिख रहे हैं.

फैंस को शादी का इंतजार- सगाई के बाद अब फैंस को एक्ट्रेस की शादी का इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि शादी कब होगी. हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है.