Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर मौजूद Amitabh Bachchan की खतरनाक मूवी, जिसका भयानक क्लाइमैक्स देख रह जाएंगे दंग

सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अपनी शानदार एक्टिंग से वो पिछले 5 दशक से ज्यादा के समय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. आज हम आपको अमिताभ बच्चन की 7 साल पहले आई एक बड़ी ही शानदार फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं.

ये फिल्म साल 2019 में आई थी. इसका डायरेक्शन सुजॉय घोष ने की थी. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का नाम ‘बदला’ है, जो महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया था.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह, टोनी ल्यूकस, मानव कौल, तनवीर घानी, डेनजिल स्मिथ, एंटोनियो अकेला, शोम मखीजा और एलेना फर्नांडिस शामिल थे.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बादल गुप्ता नाम के एक वकील का रोल किया, जो नैना सेठ यानी तापसी पन्नू से पूरी मर्डर मिस्ट्री के बारे में जानते हैं. फिल्म की कहानी बड़ी दमदार है. इसका क्लाइमैक्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

महज 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अपनी शानदार कमाई से फिल्म ब्लॉकबस्टर शामिल है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 138.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इसमें अमिताभ बच्चन का किरदार देखकर आप दंग रह जाएंगे. वहीं दूसरी ओर फिल्म में अमृता सिंह ने एक ऐसी मां का रोल किया है, जिसके बेटे की हत्या होती है. वो आरोपी को पकड़ने की बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती. फिर वो एक चाल चलती है. इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आप पूरी फिल्म Netflix पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 08, 2026 05:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.