---विज्ञापन---

‘बहुत दुख में हूं..’आशा भोसले के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, पोस्ट शेयर कर बयां किया दुख, बोले-‘उनकी आवाज उनकी आत्मा..’

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने रविवार की दोपहर को आखिरी सांस ली. सिंगर के निधन के बारे में खुद उनके बेटे ने आनंद भोसले ने जानकारी दी थी. बता दें कि शनिवार को आशा को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उनकी पोती ने बताया था कि उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन हुआ है. हालांकि बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. आशा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. फिल्म सितारों से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

वहीं, आशा भोसले के निधन पर बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग में आशा भोसले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, " शोक और शोक. एक पूरा युग. एक अविश्वसनीय. एक अद्भुत, आश्चर्यजनक, विलक्षण हस्ती, कल हमें छोड़कर चली गईं. फेमस, महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चलीं गई.मैं बहुत शोक में हूं.

उन्होंने आगे लिखा, " हर गीत को अपनी आवाज से लाइफ देने वाली वर्सेटाइल टैलेंट वाली, स्वर्ग सिधार गईं और हमें इटरनल म्यूजिक का एक पूरा ज्ञानकोश दे गईं. शरीर हमें छोड़कर चला गया. लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी. उनकी आवाज उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी.

बता दें कि सोमवार को आशा भोसले के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया था.. उन्हें भारतीय ध्वज में लपेटा गया और राजकीय सम्मान दिया गया. जिसके फोटोज वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इस दौरान तमाम फिल्मी सितारे भी पहुंचे थे. यहां पर तबू, सचिन तेंदुलकर, एआर रहमान समेत कई जाने माने कलाकार नजर आए.

वहीं, आशा भोसले के अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा 3 बजे के बाद शुरू होगी. जो कि शव यात्रा शिवाजी पार्क श्मशान घाट के लिए ले जाएंगे और शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.

First published on: Apr 13, 2026 04:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.