---विज्ञापन---
Netflix पर 2 महीने से गर्दा उड़ा रही ये धांसू स्पाई थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस उड़ा देगा रातों की नींद

ओटीटी की दुनिया में अक्सर फिल्में आती हैं और कुछ ही दिनों में ओझल हो जाती हैं, लेकिन एक स्पाई थ्रिलर फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है. थिएटर में 1300 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद अब यह स्पाई थ्रिलर पिछले दो महीनों से ओटीटी पर भी अपना दबदबा बनाए हुए है.

ग्लोबल चार्ट्स पर भारत का परचम- 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'धुरंधर' ने एक दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया है. रिलीज के आठ हफ्ते बाद भी यह फिल्म भारत में टॉप 5 में और पूरी दुनिया में टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से जमी हुई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी भारतीय फिल्म का इतने लंबे समय तक ट्रेंड करना इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है.

कराची के 'ल्यारी अंडरवर्ल्ड' की खौफनाक सैर- फिल्म की कहानी एक जांबाज RAW एजेंट (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के कराची शहर में एक बेहद खतरनाक मिशन पर जाता है. वह वहां के हिंसक 'ल्यारी अंडरवर्ल्ड' में घुसपैठ करता है ताकि आतंकवादियों और गैंगस्टरों के उस गठजोड़ को खत्म कर सके जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है.

रणवीर सिंह का अब तक का सबसे दमदार अवतार- इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह ने अपनी 'चॉकलेट बॉय' और 'कॉमिक' इमेज को पीछे छोड़ते हुए एक इंटेंस रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो कहानी में सस्पेंस और पावर का जबरदस्त तड़का लगाते हैं. फिल्म में सारा अर्जुन ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है.

1300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस किंग- 5 दिसंबर 2025 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी, तब इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अब ओटीटी पर भी इसे वही प्यार मिल रहा है.

क्यों बनी हुई है दर्शकों की पहली पसंद?- आमतौर पर स्पाई फिल्में केवल एक्शन पर टिकी होती हैं, लेकिन 'धुरंधर' में जासूसी के पेचीदा दांव-पेंच और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस है. कराची की गलियों में एक भारतीय एजेंट का दुश्मन के बीच रहकर उन्हें तबाह करना, दर्शकों को अंत तक अपनी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देता है.