Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ से पहले ओटीटी पर छाईं ये धांसू स्पाई-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स है बहुत खतरनाक

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज में अब बस 1 ही दिन बाकी है. वहीं पेड़ प्रीव्यू आज ही शुरू हो जाएंगे. अगर आप भी इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-थ्रिलर के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं और घर बैठे जासूसी की दुनिया का रोमांच महसूस करना चाहते हैं, तो ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में मौजूद हैं जिनका क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा.

राजी (अमेजन प्राइम वीडियो)- मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक जासूस के इमोशन्स और बलिदान की सबसे सच्ची कहानी है. आलिया भट्ट ने इसमें एक ऐसी भारतीय लड़की का किरदार निभाया है, जो देश की खातिर पाकिस्तान के एक मिलिट्री परिवार में बहू बनकर जाती है. फिल्म का अंत इतना भावुक और इम्पैक्टफुल है कि आप उसे कभी भूल नहीं पाएंगे.

बेबी (अमेजन प्राइम वीडियो)- अगर आपको बिना किसी फालतू ड्रामे के शुद्ध जासूसी और आतंकवाद के खिलाफ 'सीक्रेट ऑपरेशन्स' देखना पसंद है, तो अक्षय कुमार की 'बेबी' से बेहतर कुछ नहीं. नीरज पांडे का निर्देशन और फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि आपको सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलेगी. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे गुमनाम नायक देश की रक्षा करते हैं.

खुफिया (नेटफ्लिक्स)- विशाल भारद्वाज की यह फिल्म स्पाई जॉनर को एक नई गहराई देती है. तब्बू और वामिका गब्बी स्टारर यह फिल्म रॉ (RAW) के अंदरूनी कामकाज और देश के गद्दारों को पकड़ने के मिशन पर आधारित है. यह कोई साधारण एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि एक डार्क और इंटेंस थ्रिलर है जो जासूसों की निजी जिंदगी के तनाव को भी बखूबी दिखाती है.

नाम शबाना (प्राइम वीडियो और Zee5)- यह फिल्म 'बेबी' का स्पिन-ऑफ है, जो दिखाती है कि एक जासूस जन्म से नहीं, बल्कि हालातों से बनता है. तापसी पन्नू ने इसमें एक साधारण लड़की से 'अंडरकवर एजेंट' बनने के सफर को बड़ी शिद्दत से जिया है. फिल्म में जासूसों की कड़ी ट्रेनिंग और उनके काम करने के गुप्त तरीकों को बहुत ही दिलचस्प ढंग से पेश किया गया है.

टाइगर जिंदा है (नेटफ्लिक्स/प्राइम वीडियो)- अगर आप बड़े बजट, शानदार लोकेशन्स और धमाकेदार एक्शन के शौकीन हैं, तो सलमान खान और कटरीना कैफ की यह फिल्म 'मस्ट-वॉच' है. इराक में फंसी नर्सों को बचाने का मिशन और टाइगर का स्वैग, स्पाई-एक्शन का एक कम्प्लीट पैकेज है जो 'धुरंधर 2' जैसा ही बड़ा सिनेमाई अनुभव देता है.

First published on: Mar 18, 2026 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.