---विज्ञापन---
‘शर्म आनी चाहिए..’Anurag Dobhal के हालातों का मजाक बनाने वालों को अली गोनी ने दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले-‘ऊपरवाला देख रहा है…’

अनुराग डोभाल जाने माने यूट्यूबर हैं और वह बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं.इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली से जुड़ी समस्याओं को लेकर खबरों में बने हुए हैं. हाल ही में अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर एक 2 घंटे का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पेरेंट्स और भाई उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. इस पूरे विवाद के बाद अब यूट्यूबर ने एक हैरान करने वाला कदम उठाया है.

दरअसल, बीती रात यानी कि 7 मार्च को अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की है. उन्होंने बहुत तेज रफ्तार में कार चलाई, जो कि आगे जाकर बुरी तरह से टकरा जाती है और इससे उनकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है. यूट्यूबर की कार के परखच्चे उड़ जाते हैं और अनुराग के शरीर पर भी गंभीर चोटों के निशान थे. इस दौरान जब आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला तो वह दर्द से कराह रहे थे.

हालांकि यूट्यूबर के इन हालातों का कई लोग सोशल मीडिया पर मजाक बना रहे हैं. इस पूरे विवाद के बाद अब टीवी एक्टर अली गोनी ने भी रिएक्ट किया और अनुराग को ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है.

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, " उस लड़के ने वीडियो शेयर किया और दुनिया के सामने अपने आप को जाहिर किया कि वो किस चीज से गुजर रहा है. उसके कुछ फैमिली इश्यूज हैं और हमें उसमें दखल नहीं देना चाहिए. लेकिन उसने अपने आप को जाहिर किया अपने लोगों के, फैंस के आगे, जो उसे प्यार करते थे और लोगों ने उसे बदले में क्यू दिया? हंसी, मजाक और ट्रोलिंग. अभी पता चला है कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की. मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो. लेकिन ये दुखद हकीकत है. शर्म आनी चाहिए कि तुम उसका मजाक बना रहे हो. आप सबको ऊपरवाला देख रहा है. भगवान करे वो ठीक हो."

बता दें कि बीते दिनों अनुराग ने वीडियो में रोते हुए बताया था कि उनकी मां पापा और भाई उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की. अनुराग ने 2025 में रितिका से शादी की थी और सितंबर में कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की. हालांकि वीडियो के दौरान अनुराग ने ये भी बताया कि रितिका उनसे अलग रह रही है.

इस पूरे विवाद पर अनुराग के भाई कलाम ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि यह सब इसका रोज का है. कलाम ने अनुराग को लेकर दावा किया था कि वह अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करता था. कलाम ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी,जिसमें लिखा था कि अनुराग किसी को बता रहे थे कि उन्होंने रितिका को थप्पड़ मारा है.