---विज्ञापन---

Veera से लेकर Gangu तक, आलिया भट्ट के वो 6 किरदार, जिसने एक्ट्रेस के ऊपर से हटाया नेपो किड का ठप्पा

Alia Bhatt's 6 Award Winning Characters Roles: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नेपो किड के ठप्पे के साथ बॉलीवु्ड में अपना डेब्यू किया था. 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट को बॉलीवुड में काम करते हुए 14 साल पूरे हो गए हैं. इन 14 सालों में आलिया ने अलग-अलग किरदरों के साथ अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. चलिए आपको उन 6 किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने न सिर्फ आलिया के ऊपर से नेपो किड का ठप्पा हटाया है, बल्कि उनकी एक्टिंग ने लोगों की बोलती भी बंद की है.

Veera (Highway): आलिया भट्ट् ने अपने करियर की दूसरी फिल्म 'हाईवे' में ही अपनी दमदार एक्टिंग का सबूत दे दिया था. फिल्म में उन्होंने वीरा का किरदार उन्होंने जिस तरह निभाया था, उसे देखने के बाद उस किरदार में किसी और को देखना नामुमकिन सा लगता है.

Kumari Pinky (Udta Punjab): साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में कुमारी पिंकी बन कर आई आलिया ने सभी को एक्टिंग से हैरान कर दिया था. इस फिल्म में उनके काम के लिए कई क्रिटिर्स ने भी उनकी तारीफ की थी.

Safeena (Gully Boy): 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाली फिल्म 'गली बॉय' की सफीना को कोई कैसे भूल सकता है. सफीना का किरदार निभाकर आलिया ने ये बता किया लड़कियां भी अपने प्यार के लिए सनकी हो सकती हैं. फिल्म में सफीना कुछ ही समय के लिए स्क्रिन पर आती हैं और सबके दिमाग पर आप छाप छोड़ जाती है.

Sehmat Syed (Raazi): साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'राजी' की सहमत ने आलिया को लोगों के बीच एक अगल ही पहचान दे दी. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में आलिया ही लीड रोल में थीं. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित है.

Gangubai (Gangubai Kathiawadi): संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में तो आलिया की एक्टिंग का एक अलग ही लेवल देखने को मिला. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है.

Satyabhama (Jigra): मां बनने के बाद आलिया ने फिल्म 'जिगरा' में एक लड़की का किरदार प्ले किया था, जो अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के लिए सही-गलत हर तरह का रास्ता अपनाती है. इस फिल्म में आलिया ने अपनी एक्शन स्किल भी दिखाई थी.

First published on: Mar 15, 2026 03:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.