---विज्ञापन---
अक्षय खन्ना की इस हीरोइन ने फ्लॉप से शुरू किया करियर, धर्म बदलकर 4 साल बड़े बिजनेसमैन से की शादी

Actress Bithday Special: फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर और एक्ट्रेस के लिए जगह बनाना और सालों तक अपनी वह जगह बनाए रखना बहुत ही मुश्किल होता है, जहां कई स्टार्स सालों तक अपनी इस विरासत को संभाल कर रखते हैं. वहीं, कुछ स्टार्स का फिल्मी सफर जल्दी खत्म हो जाता है. एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आयशा टाकिया हैं, जिन्होंने अपने छोटे से एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है.

आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ. आयशा के पापा, निशित टाकिया, एक रेस्तरां मालिक हैं, और उनकी मां, फरीदा टाकिया, एक हाउसवाइफ हैं.

आयशा टाकिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी एड्स और विज्ञापन के जरिए की थी. इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से आयशा ने बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन टीवी पर आने के बाद ये फिल्म बच्चों के बीच कल्ट क्लासिक बन गई.

इसके बाद आयशा टाकिया ने कई हिट मूवीज में काम किया, जिसमें 'सुपर', ‘सोचा ना था’, ‘वांटेड’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘नो स्मोकिंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं. आयशा ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'शादी से पहले' में काम किया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी.

आयशा टाकिया ने साल 1 मार्च 2009 को इस्लाम धर्म अपना कर बिजनेसमैन फरहान आजमी के साथ शादी कर ली थी. इस कपल का एक बच्चा भी है.