Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

‘रहमान डकैत से औरंगजेब’ तक, इन किरदारों से अक्षय खन्ना ने स्क्रीन पर मचाया तहलका

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने 30 साल के करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में की है और कई शानदार रोल भी किए हैं. उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे रोल भी किए हैं, जिन्हें दर्शन आज भी खूब पसंद करते हैं. तो चलिए आज अक्षय खन्ना के बर्थडे के मौके पर एक नजर डालते हैं उनके कुछ ऐसे ही शानदार रोल्स पर.

धुरंधर: साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए बेहद शानदार रहा है. साल 2025 दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. इस फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल रहमान डकैत लोगों को खूब पसंद आया था. यहां तक कि इस मूवी में उनके डांस मूव्स के लोग दीवाने हो गए थे. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.

छावा: लिस्ट में साल 2025 की फिल्म छावा भी शामिल है. इस मूवी में भी वह विलेन के रोल में नजर आए थे. फिल्म में वह औरंगजेब के किरदार में दिखे थे. इस मूवी में वह अपने खतरनाक एक्सप्रेस और लुक को लेकर खूब चर्चा में रहे. उनकी शानदार एक्टिंग को भी लोगों ने बहुत पसंद किया. इस मूवी ने भी 2025 में जबरदस्त कलेक्शन किया था.

बॉर्डर: अक्षय खन्ना साल 1997 की फिल्म बॉर्डर में भी नजर आए थे. इस मूवी में उन्होंने एक फौजी का रोल किया था और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए अक्षय ने बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीता था.

ताल: 1999 में आई फिल्म ताल भी अक्षय खन्ना की बेहतरीन मूवीज में से एक है. इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर नजर आए थे. फिल्म 1999 की बहुत बड़ी हिट थी. फिल्म में अक्षय ने मानव कुमार मेहता का रोल किया था.

हलचल: साल 2004 की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हलचल भी अक्षय खन्ना की सबसे धांसू फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उनकी धमाकेदार एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिली. फिल्म में अक्षय ने जय चंद का रोल किया था. इस मूवी में अक्षय के साथ करीना कपूर, सुनील शेट्टी, परेश रावल जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे.

हंगामा: हंगामा फिल्म साल 2003 में आई थी और यह भी अक्षय खन्ना की बेहतरीन मूवीज में से एक है. इस फिल्म में अक्षय के साथ रिमी सेन, परेश रावल, आफताब शिवदासानी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. मूवी में अक्षय ने जीतू का रोल किया था और इसमें उनकी मजेदार कॉमेडी देखने को मिली थी.

First published on: Mar 28, 2026 12:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.