---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने ‘बदबूदार’ हाथों से लिया था नेशनल अवॉर्ड, 38 की उम्र में भी हैं कुवांरी

Actress Birthday Special: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना सबसे बड़ा सम्मान होता है. आज आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं कि जिसने 'बदबूदार' हाथों से नेशनल अवॉर्ड जैसे सम्मान स्वीकार किया था. इस एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं कोई और नहीं साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नित्या मेनन हैं. नित्या तमिल, मलयालम, तेलुगु, अंग्रेजी, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं.

फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली नित्या मेनन का जन्म 8 अप्रैल 1988 में कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ. स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नालिज्म की डिग्री ली.

नित्या मेनन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई कन्नड़ फिल्म '7 ओ' क्लॉक' से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2011 में आई रोमांटिक फिल्म 'अला मोडालैंडी' से मिली

नित्या मेनन ने अपने 20 साल के एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें एक फिल्म 'तिरुचित्रमबलम' है, जिसके लिए नित्या को नेशनल अवॉर्ड मिला था.

कुछ समय पहले ही नित्या मेनन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उन्होंने अपना ये नेशनल अवॉर्ड बदबूदार हाथों से लिया था. इतना ही नहीं नाखूनों में भी गोबर भरा हुआ था. बता दें कि आज नित्या 38 साल की हो गई हैं और अभी तक कुंवारी हैं.

First published on: Apr 08, 2026 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.