Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

हेमा मालिनी की चचेरी बहन हैं अजय देवगन की ये हीरोइन, 35 साल के करियर में दी कई हिट फिल्में, आज इंडस्ट्री से गायब हुआ नाम

Actress Birthday Speacial:बॉलीवुड में फिल्म में ऐसे कई सितारे हैं जिनकी चमक समय के साथ फीकी पड़ जाती है, लेकिन फिर उनका काम हमेशा याद किया जाता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने अजय देवगन के साथ अपने करियर की शुरुआत की. वहीं, ये हसीना रिश्ते में हेमा मालिनी की चचेरी बहन लगती हैं.

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं, उनका नाम मधुबाला रघुनाथ मालिनी है, जिन्हें लोग मधू के नाम से जानते हैं. एक्ट्रेस मधू ने बॉलीवुड के अलावा, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया है.

एक्ट्रेस मधू शाह का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था. उनका असली नाम मधुबाला रघुनाथ मालिनी है. मधू बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की चचेरी बहन और ईशा देओल की मौसी हैं.

एक्ट्रेस मधू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'अजगन' से की थी, जिसमें उन्होंने ममूटी, भानुप्रिया और गीता के साथ काम किया. इसी साल उनकी मलयालम फिल्म 'ओट्टायल पट्टालम' भी रिलीज हुई थी.

साल 1991 में आई अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' से मधू ने बॉलीवुड में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके अगले साल ही मधू मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में नजर आईं, जिसने उन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.

एक्ट्रेस मधू ने अपने 35 साल के एक्टिंग करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया है, लेकिन इसके बाद भी आज इंडस्ट्री से उनका नाम गायब सा हो गया है. उन्हें आखिरी बार 2025 में आई तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में देखा गया था.

First published on: Mar 26, 2026 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.