---विज्ञापन---
खत्म नहीं होगा ‘रहमान डकैत’ का फीवर, 2026 में इन 3 बड़ी फिल्मों से Akshaye Khanna फोड़ेंगे बॉक्स ऑफिस

Akshaye Khanna Movies: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ से जमकर सुर्खियां बटोरीं. अपने किरदार ‘रहमान डकैत’ से अक्षय ने पूरा सोशल मीडिया हिला डाला था. हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही थी. लीड विलेन के रूप में अक्षय ने रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया था. हाल ही में धुरंधर का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की कहानी खत्म हो चुकी हैं, क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट में ही उस किरदार की मौत हो जाती है. हालांकि ‘धुरंधर द रिवेंज’ में दर्शकों ने उन्हें काफी मिस किया. बता दें कि अक्षय खन्ना आने वाले दिनों में शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं. आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

धुरंधर 2- साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक धुरंधर में अक्षय खन्ना का किरदार मर जाता है. वहीं हाल ही में आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना के किरदार यानी रहमान डकैत का जनाजा दिखाया जाता है. फिल्म के क्रेडिट सीन में भी अक्षय खन्ना को मेंशन किया गया है. ऐसे में अक्षय खन्ना भी धुरंधर 2 का हिस्सा हैं. 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है.

महाकाली- अक्षय खन्ना जल्द ही हनुमैन फेम प्रशांत वर्मा की आने वाली सुपरहीरो फिल्म महाकाली में दैत्यगुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाने वाले हैं. इस फिल्म को पूजा कोल्लुरु डायरेक्ट कर रहे हैं. महाकाली अक्षय खन्ना की पहली तेलुगु फिल्म होगी.

इस फिल्म से अखय खन्ना का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर पूरी तरह से किरदार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. पहली बार ये पोस्टर देखने पर आप अक्षय को पहचान ही नहीं पाएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. हालांकि अभी इसकी कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

इक्का- 'इक्का' नेटफ्लिक्स की एक अपकमिंग हाई-ऑक्टेन लीगल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद साथ आ रहे हैं. आखिरी बार दोनों को साथ में फिल्म बॉर्डर में मुख्य रूप से देखा गया था.

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म इक्का एक वकील (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो व्यक्तिगत दुश्मनी और कानून के बीच फंस जाता है. 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी शामिल हैं. ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.