Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

अगर दिल है मजबूत तभी देखें! प्राइम वीडियो की ये हॉरर सीरीज अकेले देखना पड़ सकता है भारी

अगर आप हॉरर कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर मौजूद वेब सीरीज Adhura आपके लिए एक जबरदस्त एक्सपीरियंस साबित हो सकती है, लेकिन अगर आपका दिल कमजोर है, तो इस सीरीज से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होगा.

'अधूरा' कोई साधारण हॉरर सीरीज नहीं है, जो सिर्फ अचानक डराने वाले सीन पर निर्भर हो. इसकी खासियत इसकी साइकोलॉजिकल पकड़ है, जो दर्शकों के दिमाग पर गहरा असर छोड़ती है. सीरीज का माहौल ऐसा बनाया गया है, कि इसके कई सीन लंबे समय तक याद रह जाते हैं, और अकेले में आपको असहज महसूस करा सकते हैं.

कहानी एक पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक रीयूनियन के दौरान अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं. सीरीज दो टाइमलाइन, 1991 और वर्तमान के बीच चलती है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है. एक छोटे बच्चे वेदांत का किरदार इस रहस्य को और गहरा कर देता है, जो ऐसे राज जानता है, जिन्हें सालों पहले दफना दिया गया था.

हॉरर जॉनर में अकसर एक जैसी कहानियां देखने को मिलती हैं, लेकिन 'अधूरा' इस ट्रेंड को तोड़ती है. ये सीरीज डर के उस स्तर को छूती है, जहां इंसान अपने ही साए से डरने लगता है. अगर आपको The Conjuring या Insidious जैसी फिल्में पसंद हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी. हालांकि, इसे अकेले देखने की गलती न करें.

सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका माहौल और डायरेक्शन है. कोहरे से भरे स्कूल के गलियारे, सन्नाटा और डरावनी लोकेशंस दर्शकों को हर पल बेचैन रखते हैं. साथ ही, पजेसिव हॉरर और स्कूल बुलिंग जैसे गंभीर विषयों को भी इसमें बखूबी पिरोया गया है.

अभिनय की बात करें ,तो Ishwak Singh ने अपने किरदार में जान डाल दी है, जबकि Rasika Dugal ने अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बनाया है. वहीं, छोटे कलाकार श्रेणिक अरोड़ा ने बिना ज्यादा संवाद के ही जबरदस्त डर पैदा किया है.

बहरहाल, 'अधूरा' एक ऐसी हॉरर सीरीज है, जो सिर्फ डराती नहीं, बल्कि आपके दिमाग के साथ खेलती है. अगर आप कुछ अलग और गहराई वाला हॉरर देखना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें, लेकिन बेहतर होगा, कि इसे अकेले न देखें.

First published on: Apr 11, 2026 03:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.