---विज्ञापन---
इन स्टार्स की मौत का कारण बनीं ‘कॉस्मेटिक सर्जरी’, लिस्ट में विदेशी सेलेब्स का नाम भी है शामिल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर विदेशी इंडस्ट्री. सेलेब्स खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए जाने क्या कुछ नहीं करते हैं. तमाम ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी से अपने चेहरे के नैन नक्श में बदलाव किया है. किसी ने नाक की सर्जरी करवाई है, तो किसी ने होठों की. यहां तक कि किसी ने अपने चेहरे को अपलिफ्ट करवाया तो किसी ने जॉ लाइन को परफेक्ट बनवाया है. हालांकि कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनकी कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण मौत हो गई. आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में जानेंगे. तो चलिए जानते हैं.

विवेक शौक: लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक शौक का है, जो कि सनी देओल के साथ फिल्म गदर एक प्रेम कथा में काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह एतराज में भी नजर आ चुके हैं. बताया जाता है कि उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी, जिसके कुछ वक्त बाद ही उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्जरी से उनके दिल पर असर पड़ा था.

चेतना राज: कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज ने भी 21 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. दरअसल, वह सीरियल्स में काम कर रही थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद वह फिल्मों में अपनी जगह बनाना चाहती थीं. हालांकि फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने फैट रिमूवल सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई थी.

आरती अग्रवाल: आरती अग्रवाल तेलुगु सिनेमा की जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस हुआ करती थीं. हालांकि साल 2015 में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई.

लुआना एंडरेड: कॉस्मेटिक सर्जरी से जान जाने वालों की लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल लुआना एंडरेड का नाम भी शामिल है, जिनका साल 2023 में निधन हो गया था. मॉडल के निधन का कारण ऐसे तो हार्ट अटैक बताया गया था. हालांकि उनके डीएनए रिपोर्ट्स में आया था कि उन्होंने होठों और घुटने की सर्जरी कराई थी, जिससे उनके दिल पर असर पड़ा था और इसी कारण उनका निधन हो गया.

क्रिस्टिनिया अस्थेन गौरकनी: मॉडल क्रिस्टिनिया अस्थेन गौरकनी का भी 34 साल की उम्र में साल 2023 में निधन हो गया था. वह किम कार्दशियन की हमशक्ल के रूप में पॉपुलर थीं. हालांकि डीएनए की रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सर्जरी करवाने के कारण उन्हें बीमारियां हो गई थीं और यही उनकी मौत की वजह बनी.