---विज्ञापन---

Netflix पर आते ही बवाल काट रही 1 घंटे 59 मिनट ये की फिल्म, एक्शन-थ्रिल देख कांप उठेगा शरीर

एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई है. यहां आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म जबरदस्त सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती है. अगर आप एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कुछ नया देखना चाह रहे हैं, तो ये फिल्म आपको काफी पसंद आएगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'मृत्युंजय' की, जिसमें साउथ स्टार श्री विष्णु लीड रोल में हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी.

इस फिल्म की कहानी पत्रकार जय के इर्द-गिर्द घूमती है की है, जो वैसे तो शोक-संदेशों के विज्ञापन जुटाने का काम करता है, लेकिन उसका सपना एक दिन क्राइम इन्वेस्टिगेटिव पत्रकार बनने का है. ऐसे में आगे चलकर उसका सामना एक मर्डर केस होता है और वो उस हत्या का रहस्य सुलझाता है.

शहर में इसी तरह एक के बाद एक हत्याएं होती हैं. इसपर पुलिस जांच कर रही होती है, लेकिन पुलिस कमिश्नर उस पर दबाव डालते हैं कि वह इन मामलों को दुर्घटना बताकर बंद कर दे. ऐसे में जय उस हत्यारे को ढूंढने का काम करते हैं.

मृत्युंजय साल 2026 में आई एक जबरदस्त तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे श्री हुसैन शा किरण ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं.

सिनेमाघरों में ये फिल्म 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और लगातार पसंद की जा रही है. इस वक्त फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इसे आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.

First published on: Apr 07, 2026 08:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.