---विज्ञापन---

‘न ही हीरो जैसी पर्सनैलिटी है, न कद-काठी…’ इस एक्टर का सालों बाद छलका दर्द, पिता की बात आज भी चुभ रही

Actor Struggle Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर या स्टार बनना हर नौजवान का सपना होता है. इस सपने को पूरा करने के लिए एक्टर्स जी-तोड़ मेहनत भी करते हैं. ज्यादातर एक्टर्स को शुरुआत में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही मुसीबत का सामना सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी अपनी एक्टिंग करियर के शुरुआत में करनी पड़ी थी. जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर आयुष शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती स्ट्रगल के बारे में पहली बार खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने उनके एक्टर बनने के सपने को बेकार बताया था.

आयुष ने बताया कि वो पढ़ाई करने के नाम पर मुंबई आए थे, उन्होंने जय हिंद कॉलेज में BAMS कोर्स में एडमिशन लिया था. उनके परिवार की वजह से उनके पास बांद्रा में एक पास घर, कार और डोमेस्टिक स्टाफ सब कुछ था. अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग वर्कशॉप भी अटेंड करने लगे थे.

आयुष ने बताया कि वर्कशॉप भी अटेंड करने की वजह से कॉलेज में उनकी अटेंडेंस सिर्फ 9 प्रतिशत रह गई थी. इसकी वजह से कॉलेज ने उनके पापा को हिमाचल प्रदेश से बुला लिया था. इस वजह से उनकी मम्मी-पापा काफी नाराज थे. इस दौरान ही आयुष ने अपने पापा को पहली बार एक्टर बनने के सपने के बारे में बताया था.

आयुष ने अपने पापा को अपने फोटोशूट और परफॉर्मेंस की सीडी दिखाई. इस पर उनका रिएक्शन बहुत बुरा था. उन्होंने आयुष से कहा कि उनके पास न ही हीरो जैसी पर्सनैलिटी है, न कद-काठी और न ही लुक्स हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो आयुष की फिल्म के लिए 50 रुपये भी खर्च नहीं करेंगे.

आयुष के पापा ने उनकी तुलना सीधे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स के साथ करने लगे. उन्होंने कहा कि वे किसी भी सूरत में हीरो नहीं बन पाएंगे. इसके बाद उनके पापा ने उन्हें फैमिली बिजनेस संभालने को कहा. साथ ही उन्हें दी जाने वाली आर्थिक मदद भी बंद कर दी.

कुछ समय बाद उनके दादाजी ने उनकी मदद की और कुछ समय के लिए सपोर्ट किया. इसके बाद साल 2018 में उन्होंने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में कदम रखा.

First published on: Apr 11, 2026 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.