---विज्ञापन---

Vijay-Rashmika से नन्ही फैन ने शादी में न बुलाने की पूछी वजह, तो एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कपल ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी. इस शादी में परिवार के खास लोग और दोस्त मौजूद थे. वहीं, विजय और रश्मिका ने जैसे ही अपनी शादी की फोटोज शेयर की, इसमें रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स आए.

वहीं, रश्मिका और विजय ने शादी के मंदिरों में दर्शन किए, फैंस को मिठाई बंटवाई, गांव में जाकर पूजा की और 4 मार्च को रिसेप्शन पार्टी भी रखी. कपल की शादी का सेलिब्रेशन अभी तक भी जारी है.

इन सभी के बीच विजय देवरकोंडा की एक नन्ही फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्ची कहती है, " क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या? हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया?

इस बच्ची का वीडियो जैसे ही विजय के पास पहुंचता है वह रिप्लाई करते हुए छोटी फैन से कहते हैं, "प्यारी बच्ची, मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा. अपना पसंदीदा खाना और मिठाई मुझे बताओ. हम इसे घर पर तैयार करेंगे और खुशी-खुशी खाएंगे." एक्टर के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर फैंस का भी दिल जीत लिया है.

बता दें कि रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्टूबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. इसके बाद कपल ने अपनी शादी से पहले अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और बताया था कि वे 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. दोनों की शादी की तस्वीरों को एक दिन में 24 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले. बता दें कि कपल की लव स्टोरी 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई थी.

काम को लेकर बात करें तो रश्मिका और विजय शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. दोनों ही फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे, जो कि 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

First published on: Mar 08, 2026 12:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.