---विज्ञापन---

19 मिनट की धांसू सस्पेंस-थ्रिलर, दमदार और ग्रिपिंग स्टोरी देख हिल जाएगा दिमाग

आपने अबतक ओटीटी पर मौजूद कई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखी होंगी, लेकिन 19 मिनट की ये फिल्म देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. खास बात ये है कि ये फिल्म यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में मौजूद है. ये एक बेहतरीन शार्ट फिल्म है. इसे देखकर आप दीवाने हो जाएंगे.

ये एक बेहतरीन शॉर्ट फिल्म है. इसमें मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा लीड रोल में हैं. इसका नाम ‘कृति' है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी. 19 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म बेहद दमदार और ग्रिपिंग है.

इस फिल्म को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. IMDb की रेटिंग की बात करें तो इसे वहां 7.2 की रेटिंग मिली है. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. खास बात ये है कि इसे बिल्कुल फ्री में यूट्यूब पर देख जा सकता है.

इसकी कहानी में सपन (मनोज बाजपेयी) है, जो एक लड़की कृति से प्यार करने का दावा करता है. उसे शक होता है कि कृति असल में उसकी सिर्फ एक इमैजिनेशन है. इसी वजह से वह अपनी साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर कल्पना (राधिका आप्टे) से मिलता है और अपनी बात साबित करने की कोशिश करता है.

सपन की बात डॉक्टर मानने से इनकार करती है लेकिन आगे जो ट्विस्ट आता है, वो हर किसी को पूरी तरह हिलाकर रख देता है. इसके क्लाइमेक्स में चौंका देने वाल खुलासा होता है.

इस आप इंडियन की सबसे शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर शार्ट फिल्म भी कह सकते हैं. यूट्यूब पर इसे भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म का विषय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. अगर आप मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर कुछ देखना पसंद करते हैं और कम समय में कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो इसे आपको जरूर देख लेना चाहिए.

First published on: Feb 02, 2026 03:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.