---विज्ञापन---
‘और मुझे उम्मीद है…’ 80,000 लोगों ने देखा यूट्यूबर की मौत का खेल; ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग

80,000 People Watched YouTuber's Dangerous Game: बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश की. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव करते हुए अपनी कार का एक्सिडेंट किया. इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि वो आज अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहे हैं. यूट्यूबर ने कहा कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर है.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इन्फ्लुएंसर अनुराग ने अपने हजारों फॉलोअर्स को अलविदा कहा और फिर अपनी कार को एक बैरियर से टकरा दिया. हालांकि, इस दौरान उनके फॉलोअर्स उन्हें ऐसा न करने के लिए कह रहे थे.

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनकी हालत के बारे में जानकारी दी और बताया है कि उन्हें दूसरे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. मैनेजर ने आगे कहा, 'हम सभी से अपील करते हैं कि प्लीज इसे आधिकारिक बयान मानें और कंडीशन के बारे में जानने के लिए बार-बार कॉल न करें.'

एनडीटीवी के अनुसार, अनुराग गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे. इस दौरान वो इंस्टाग्राम पर लाइव थे.

इस लाइव के दौरान अनुराग ने अपने आंसू पोंछते हुए कहा, 'और मुझे उम्मीद है... जब मैं अगले जन्म में वापस आऊं, तो प्लीज मुझे बहुत प्यार देना, मम्मी। मुझे प्यार की सख्त जरूरत है.'

इंस्टाग्राम लाइव पर यूट्यूबर की मौत का ये खेल लाइवस्ट्रीम के दौरान 86,400 से ज्यादा लोग देख रहे थे. लोग उन्हें दिल और रोने वाले इमोजी भेज रहे थे. अनुराग ने कैमरा घुमाने से पहले कहा, 'चलिए आखिरी ड्राइव पर चलते हैं.'