---विज्ञापन---

आशा भोसले के वो 8 सदाबहार गाने, जो आज भी होते हैं हर महफिल की जान

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर आशा भोसले का आज 12 अप्रैल को निधन हो गया है. उन्होंने सिर्फ 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग शोक में डूबे हुए हैं. लेकिन उनके सदाबहार गाने आज भी लोगों के दिलों में गूंज रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र से गाना गाना शुरू कर दिया था. वहीं, आज हम उनके कुछ बेहतरीन गानों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. चलिए जानते हैं उसके बारे में.

लिस्ट में पहला गाना फिल्म कारवां का 'पिया तू अब तो आजा' है. जिसमें हेलेन ने कैबरे डांस किया था. यह एक सुपरहिट गाना बन गया था. लोगों को ना सिर्फ हेलेन का डांस पसंद आया था बल्कि आशा भोसले की आवाज ने भी लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ दी थी.

आशा भोसले का दूसरा गाना फिल्म यादों की बारात से है. जो कि 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' है. यह एक शरारती, रोमांटिक सॉन्ग हैं और ये मेलोडी सॉन्ग अभी भी लोगों का फेवरेट है.

साल 1966 में आई फिल्म तीसरी मंजिल, का गाना 'ओ हसीना जुल्फों वाली' भी आशा भोसले के बेहतरीन गानों में से एक है.

दो लफ्जों की है दिल की कहानी" गाना 1979 की बॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गैम्बलर (The Great Gambler) का है. इस गाने को आशा भोसले और शरत कुमार ने गाया है. यह भी एक रोमांटिक गाना है.

'कजरा मोहब्बत वाला' गाना 1968 में आई बॉलीवुड फिल्म 'किस्मत' का है. यह एक सदाबहार गाना है जिसे आशा भोंसले और शमशाद बेगम ने गाया है

"दिल चीज क्या है" गाना साल 1981 में आई क्लासिक बॉलीवुड फिल्म उमराव जान का है. इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

"मेरा कुछ सामान" 1987 में आई हिंदी फिल्म ‘इजाज़त’ का एक बेहद लोकप्रिय गाना है. इस गाने को भी आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी है.

'इन आंखों की मस्ती' गाना 1981 की प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म उमराव जान का है. इस खूबसूरत गजल को भी आशा ने अपनी आवाज दी है.

First published on: Apr 12, 2026 05:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.